Bengal Lok Sabha Election 2024: टीएमसी प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा नेता अमित मालवीय के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। कोलकाता पुलिस को बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शिकायत दी है। जिसमें भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ महिला की गरिमा को भंग करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मालवीय ने ममता बनर्जी के भाषण की पोस्ट ट्वीट किया था। जिसमें आरोप था कि सीएम ने पीएम मोदी के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसके बाद अब टीएमसी ने इसे चुनाव के बीच झूठा आरोप बताकर शिकायत दी है। टीएमसी ने इसे अपने ऊपर लक्षित हमला बताया है।
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक खींचतान लंबे समय से जारी है। इससे पहले जनवरी में भी वरिष्ठ टीएमसी नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अमित मालवीय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें भाजपा नेता के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप था।
पुलिस शिकायत एक्स पर मालवीय की पोस्ट के जवाब में की गई थी। जहां मालवीय ने दावा किया था कि फरार टीएमसी नेता सहजान शेख को सीएम का संरक्षण है। सहजान शेख पर ईडी के अधिकारियों पर हमला करने का आरोप था। मालवीय ने कहा था कि सहजान को संरक्षण देकर भगाया गया है।
मालवीय ने यह लिखा था
जिसके बाद महिला नेता ने शिकायत दी थी कि ममता के खिलाफ गलत टिप्पणी की गई है। मालवीय ने लिखा था कि संदेशखाली का डॉन होने का दावा करने वाला शाहजहां पुलिस की गिरफ्त से फरार है। यह सीएम ममता बनर्जी, जो प्रदेश की गृह मंत्री भी हैं। उनके संरक्षण के बिना नहीं किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
INDIA Bloc की रैली के लिए रामलीला मैदान की सुरक्षा कड़ी, 4000 पुलिस तैनात
1 min ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines