Balraj Singh
Read More
गोवा: भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को नई फिल्म नीति का ऐलान किया है। इस नीति में न सिर्फ भारत को बड़े और मीडियम बजट के इंटरनेशनल फिल्म प्रोजैक्ट्स के आकर्षण का केंद्र बनाए जाने की मंशा शामिल है, बल्कि यहां विदेशी फिल्म प्रोडक्शन में आ रही मुश्किलों को आसान करने समेत कई बातों पर जोर दिया गया है। इस नीति के अनुसार आधुनिकता को समेटे हुए एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स और पोस्ट प्रोडक्शन इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलने की भी आस है। आइए नई फिल्म नीति की कुछ बड़ी बातों पर थोड़ा विस्तार से नजर डालते हैं।
It gives me immense joy that you all are truly seizing the opportunities that 75 Creative Minds of Tomorrow provides. I would like to emphasize that the Government of India is committed to employment generation, boosting the creative or creators economy, mentoring outstanding… pic.twitter.com/5lsnbqIpVf
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) November 21, 2023
यह भी पढ़ें: अपनी फिल्म की कमाई पर Salman Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन, Tiger 3 को लेकर भाईजान ने कही ये बातें

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इकलौते फिल्म निर्माता, जिनकी एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं, 2 हजार करोड़ से ज्यादा कर चुके कमाई
जिस मंच से अनुराग ठाकुर ने नई फिल्म नीति के कई अहम पहलुओं को शेयर किया है, वहां 75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो (CMOT) के सहभागियों को प्रमाण-पत्र देते हुए उन्होंने विजेताओं के लिए 48 आवर फिल्म चैलेंज की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटीविटी लाने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, उत्कृष्ट कलाकारों को संरक्षण देने के लिए भारत सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।