अपनी फिल्म की कमाई पर Salman Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन, Tiger 3 को लेकर भाईजान ने कही ये बातें

Salman Khan Reaction On Tiger 3 Collection: सलमान खान ने अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रिएक्शन दिया है।

Salman Khan Reaction On Tiger 3

Salman Khan Reaction On Tiger 3

Salman Khan Reaction On Tiger 3 Collection: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म पर विश्व कप 2023 (World Cup 2023) का असर जरुर देखने को मिला है।

विज्ञापन

फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन बीत गए हैं और अभी तक सलमान की ये फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। इस बीच अब भाईजान ने अपनी इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि सलमान ने क्या कहा?

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CycyPWJIRFj/

विज्ञापन

Salman Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन

हाल ही में सलमान खान ने फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर कहा कि इस सीरीज (टाइगर) की अब तक तीन फिल्में आई हैं। इस सभी पार्ट्स में सक्सेस की कहानी दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म (टाइगर फ्रेंचाइजी) मेरे दिल में बसती है> मुझे इस बात की खुशी है कि हमारी फिल्म ने दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बनाई है। इसके आगे सलमान ने कहा कि टाइगर फ्रेंचाइजी मेरे सबसे फेवरेट ब्रांडो में से एक है। मुझे विश्वास है कि ये हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाए रखेगी।

https://www.instagram.com/p/CziMgMHIh_p/

विज्ञापन

मनोरजंन करने वाली फ्रेंचाइजी है- सलमान

इसके आगे सलमान खान ने कहा कि जब वे इसका पहला पार्ट (टाइगर) कर रहे थे तब उन्हें नहीं पता था कि इसका सीक्वल भी बनेगा। वहीं, अब हमारे पास टाइगर की तीन फिल्में है। सलमान ने कहा कि अब ये 2012 से दुनियाभर के दर्शकों का मनोरजंन करने वाली अपनी फ्रेंचाइजी है। किसी भी फिल्म या फ्रेंचाइजी की सफलता का प्रमाण उसकी लिखी सफलता की कहानी में होता है। सलमान ने कहा कि मुझे लगता है कि इससे दर्शकों को ऐसा देसी जासूस दिया है, जो पहले किसी और ने नहीं दिया। इस पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। मैंने टाइगर को ‘जिया’ है और मैं अपनी फिल्मों के प्रति दर्शकों के प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन

इतने करोड़ कमा पाई फिल्म ‘टाइगर 3’

बता दें कि सलमान की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब फैंस के लिए सिनेमाघरों में मौजूद है। देखने वाली बात होगी कि जबरदस्त क्रेज के बावजूद सलमान की ये फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी। फिल्म ने अभी तक सिर्फ 236 करोड़ का कारोबार किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ