'बच्चा कैसे पैदा होता है, प्रैक्टिकल करके दिखाओ', NEET स्टूडेंट के सवाल पर महिला टीचर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, वीडियो वायरल

Female Teacher Reply NEET Student Vulgar Question: रक्षिता सिंह के बायोलॉजी लेसन वीडियो पर एक छात्र ने अश्लील टिप्पणी की थी।

female teacher gave befitting reply to NEET student vulgar question, video viral

female teacher gave befitting reply to NEET student vulgar question, video viral

Female Teacher Reply NEET Student Vulgar Question: ऑनलाइन क्लास पर कुछ स्टूडेंट अश्लील टिप्पणी करते नजर आते हैं। हालांकि कई बार टीचर्स इन्हें इग्नोर कर देते हैं, लेकिन इस बार एक महिला टीचर ने ऐसे स्टूडेंट को मुंहतोड़ जवाब दिया है जिसने महिलाओं को लेकर अमर्यादित बात करने की कोशिश की। दरअसल, नीट-यूजी स्टूडेंट्स के लिए यूट्यूब चैनल चलाने वाली रक्षिता सिंह के बायोलॉजी लेसन वीडियो पर एक छात्र ने अश्लील टिप्पणी की। छात्र ने लिखा- ”बच्चा कैसे पैदा होता है, प्रैक्टिकल करके दिखाओ।” रक्षिता ने इस अशोभनीय टिप्पणी पर करारा जवाब दिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

”तुम्हारा नीट होने से पहले मैं प्रैक्टिसिंग डॉक्टर थी”

रक्षिता वीडियो में कहती नजर आ रही हैं- ”एक छात्र ने पूछा है- बच्चा कैसे पैदा होता है मैम, प्रैक्टिकल करके बता दो। रक्षिता ने कहा- मम्मी से करवा ले। मम्मी ने तो किया है, बेटा मैं तो अनमैरिड हूं। मुझे तो प्रैक्टिकल नॉलेज नहीं है। तुम बच्चे हो, चार से पांच साल बड़ी हूं तुमसे…मेरा एमबीबीएस खत्म होने वाला है। तुम्हारा नीट होने से पहले मैं प्रैक्टिसिंग डॉक्टर थी। मैं इस तरह के किसी भी सवाल को एंटरटेन नहीं करूंगी।”

विज्ञापन

बच्चों को एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करना मेरी जिम्मेदारी

रक्षिता ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा- मैंने 4 साल पहले पढ़ाना शुरू किया था और अपने शुरुआती दिनों के दौरान मैं सुबह 6 बजे क्लास ले रही थी। एक लड़के ने अश्लील टिप्पणी की। इस पर मैं थोड़ा चिंतित हो गई। मैं इसके बाद रोने लगी। आगे क्लास लेने की हिम्मत नहीं हुई और मैंने क्लास रद्द कर दी! मैंने उसको समझाने की कोशिश भी की थी कि यह लाइव क्लास है, लेकिन वह स्पैमिंग करता रहा! एक शिक्षक होने के नाते मुझे हमेशा लगता है कि न केवल पढ़ाना बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करना मेरी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

आमतौर पर प्यार से समझा देती हूं

रक्षिता ने आगे कहा- बहुत स्पैमर आते हैं तो मैं आमतौर पर प्यार से समझा देती हूं, लेकिन मेरे पिछले 4 वर्षों के ऑनलाइन अनुभव के आधार पर मैं व्यक्तिगत रूप से इस तरह के कमेंट्स का विनम्रतापूर्वक जवाब नहीं देती हूं। मैं 23 साल की हूं और परिपक्वता के साथ जीवन में बहुत सी चीजें मैनेज करती हूं, तो मुझे लगता है कि कम से कम 17..18 साल के बच्चों को इतना तो होना चाहिए कि किसी महिला शिक्षक के बारे में मैं ऐसा कुछ ना बोलूं। कितनी महिला शिक्षक इसी कारण से वजह से नहीं पढ़ पाती हैं। कुछ लोग ऐसे वीडियो बनाते हैं जैसे- देश की सबसे खूबसूरत महिला शिक्षक! भाई कम से कम ये प्रोफेशन को सौंदर्य मानकों पर तो बांधें।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ