---विज्ञापन---

सड़ा बदबूदार पनीर, टॉयलेट के पास सब्जियां… महाराष्ट्र में McDonald’s समेत 7 ठिकानों पर FDA का महा एक्शन, 6 गिरफ्तार

महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई इलाकों में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था. खाने का सामान बनाने और साफ-सफाई में लापरवाही बरतने के आरोप में 7 ठिकानों का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिय गया है.

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिट्रेशन (FDA) की गाज गिरी है. मुंबई के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी के बाद 7 जगहों पर फूड लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं. वहीं गुटखा से जुड़े मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बात दें कि गत 19 और 20 अगस्त को FDA ने विशेष जांच अभियान चलाया था, जिसके तहत दूध-डेयरी प्रोडक्ट्स, प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला समेत अन्य खाद्य पदार्थों की जांच हो गई. छत्रपति संभाजीनगर के एक होटल में जांच की तो रसोई में सड़ा हुआ पनीर, काला पड़ चुका तेल, खुले में रखा खाना मिला. FDA टीम ने मौके पर ही होटल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया और चेतावनी तक दे दी.

मुंबई में किन ठिकानों पर की गई छापेमारी?

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, FDA ने कोलाबा स्थित मैकडॉनल्ड्स, बॉम्बे प्रेसिडेंसी रेडियो क्लब, मलाड स्थित नोवारा, नरीमन प्वाइंट स्थित स्टेटस रेस्टोरेंट और खार जिमखाना के फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं. इसके अलावा, गुटखा पान मसाला के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मुंबई के 3 ठिकानों को सील करके 6 लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान 1.95 लाख के प्रतिबंधित प्रोडक्ट जब्त किए. छत्रपति संभाजीनगर के क्रांति चौक इलाके में गायत्री मेवाड प्राइवेट लिमिटेड होटल में रेड पड़ी, जहां खराब पनीर, काला तेल, खुले में रखे खाने समेत सफाई से जुड़ी खामियां मिलीं तो लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया.

---विज्ञापन---

होटल में किस तरह से लापरवाही बरती गई?

जांच टीम के अनुसार, रसोई में सब्जी बनाने के लिए पनीर रखा था, जो सड़ चुका था और उससे दुर्गंध आ रही थी. उस पनीर की वैलिडिटी चेक की तो कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. सब्जी बनाने से पहले से जो ग्रेवी तैयार की जाती है, उसके बारे में भी स्टाफ यह नहीं बता पाया कि उसे कब बनाया गया था और कब इस्तेमाल किया जाना था. होटल में साफ-सफाई को लेकर लापरवाही देखने को मिली. टॉयलेट के दरवाजे के पास गंदगी थी और मकड़ी के जाले लगे थे. इनके पास ही सब्जियां काटी जा रही थीं. वहीं उबले हुए नूडल्स को वहीं खुला छोड़ दिया गया था, जहां बर्तन धोए जाते हैं. नाली के पानी के छींटे उस पर पड़ रहे थे.

महाराष्ट्र में FDA का बड़ा एक्शन, खुला खाने का तेल बेचने पर लगा बैन; हो सकती है 7 साल की जेल

---विज्ञापन---

होटल को कितनी बार मिली चुकी चेतावनी?

होटल की रसोई में एक कड़ाही रखी थी, जिसमें वह काला तेल पड़ा था, जिसे बार-बार खाना पकाने के लिए यूज किया गया था. प्याज समेत कई कच्ची सब्जियां दीवार से सटाकर रखी था और पूरी रसोई में मक्खियां थीं. इस होटल को पहले भी FDA नियमों की अनदेखी करते हुए पकड़ा जा चुका है. दिसंबर 2025 में होटल को नोटिस भेजा गया था. लापरवाहियों में सुधार नहीं करने पर अप्रैल 2026 में 50000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था. दोबारा से लापरवाही और कमियों मिलने पर FDA के सहायक आयुक्त अधिकारी द. वि. पाटील ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32(3) के तहत लाइसेंस सस्पेंड कर दिया.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 22, 2026 06:33 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola