FATF Latest Report: भारत को इस्लामिक स्टेट और अलकायदा से जुड़े आतंकी समूहों से सावधान रहने की जरूरत है। दोनों आतंकी गुट जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हैं। जो बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की ओर से इसको लेकर एक ‘पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट’ पेश की गई है। आतंकियों को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए धन मुहैया करवाया जा रहा है। लोकल हैंडलर इन गुटों की मदद कर रहे हैं।
गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को अवैध तरीके से धन शोधन के मामलों पर सख्ती बरतने की जरूरत है। भारतीय उपमहाद्वीप में इस समय अलग-अलग आतंकी गुट सक्रिय हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ये आतंकी गुट लगातार अपना नेटवर्क मजबूत कर रहे हैं। वहीं, जांच एजेंसियों को बड़े सुधारों को अपनाने की जरूरत है ताकि इन आतंकी गुटों की साजिश को नाकाम किया जा सके।
यह भी पढ़ें:गुफा में 3 दिन से फंसे जवान, बाहर 4 फुट मोटी बर्फ की चादर… कंपकंपी छुड़ा देगी रेस्क्यू की ये कहानी
368 पन्नों की रिपोर्ट वैश्विक आतंकवादी वित्तपोषण निगरानी संस्था (GTFW) ने जारी की है। टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए आतंकियों को भारत में पाला जा रहा है। जिस पर हर हाल में लगाम लगाने की जरूरत है। वैश्विक निकाय ने जोर दिया है कि आतंकियों की मदद स्थानीय लोग कर रहे हैं। इनकी पहचान कर सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। बाहर के बजाय देश के अंदर से अवैध तरीके से टेरर फंडिंग की जा रही है। मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए आतंकियों को लोकल हैंडलर धन मुहैया करवा रहे हैं।
भारत के बजाय इन 4 देशों में खतरा ज्यादा
FATF ने ये रिपोर्ट नवंबर 2023 में किए मूल्यांकन के संदर्भ में जारी की है। इस साल 26-28 जून के बीच सिंगापुर में FATF प्लेनरी का आयोजन किया गया था। जिसके बाद मूल्यांकन रिपोर्ट में भारत को रेगुलर फॉलोअप कैटेगरी में रखा गया है। वहीं, हायर रैंकिंग में यूके, फ्रांस और इटली समेत G20 के 4 देश शामिल हैं। बता दें कि नियमित अनुवर्ती श्रेणी (Regular followup category) में जिन देशों का मूल्यांकन किया जाता है, तीन साल में एक बार FATF उनकी रिपोर्ट पेश करता है।
यह भी पढ़ें:खुद को अफसर बताता, शादी करता और ठगी कर भाग जाता…50 महिलाओं को शिकार बना चुका ये शातिर
संबंधित खबरें
'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
28 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
55 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines