आज शुरू हुई FASTag Annual Pass की बुकिंग, कहां से बनेगा पास? जानें पूरा प्रोसेस

FASTag Annual Pass Booking Start: आज (15 अगस्त) देश आजादी के जश्न में डूबा है। दिल्ली के लाल किले में प्रधानमंत्री आयोजन में शामिल हुए। आज स्वतंत्रता दिवस वाले दिन हाइवे पर चलने वाले लोगों को खास तोहफा दिया गया है। आज से FASTag के एनुअल पास की बुकिंग की जा सकती है।

FASTag Annual Pass Booking Start

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

FASTag Annual Pass Booking Start: 15 अगस्त से फास्टैग को लेकर एक नया बदलाव हो गया है। दरअसल, आज से ही 3000 रुपये का फास्‍टैग पास बना सकते हैं। इससे सालभर में 200 ट्रिप्स का लाभ मिलेगा। इसको बनाने के लिए Rajmargyatra Mobile App और NHAI पर जा सकते हैं। इस नियम की जानकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देते हुए कहा कि ‘पहले सालाना इतनी ट्रिप्स के लिए 10 हजार तक का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब वह केवल 3 हजार रुपये में सफर कर सकते हैं।’ जानिए इस पास को कैसे बनाया जा सकता है? स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस जानिए।

3000 रुपये में बनेगा पास

इस पास को सभी वाहनों के लिए नहीं लाया गया है। इसका लाभ जीप या वैन कैटेगरी वाले नॉन कमर्शियल वाहन ले सकते हैं। पास 3000 रुपये में एक साल के लिए बना सकते हैं। इससे 200 ट्रिप्स का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इसको 60 किलोमीटर के अंदर बने हुए टोल बूथ पर लागू किया जाएगा।

Advertisment

FASTag पास बनाने का पूरा प्रोसेस

पास बनाने के लिए NHAI और Rajmargyatra Mobile App पर जाना होगा। यहां पर एनुअल पास का ऑप्शन मिल जाएगा।उस पर क्लिक करने के बाद एक्टिवेट बटन दिया गया होगा। इसके बाद गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा जाएगा। इसके भरने के बाद आपको रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा। लास्ट स्टेप पेमेंट का दिया होगा। 3 हजार का पेमेंट करने के बाद आपका पास एक्टिवेट हो जाएगा। अगली बार एक साल बाद ही इसको दोबारा एक्टिवेट किया जाएगा।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ