Farooq Abdullah will Join NDA?: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को इंडिया गठबंधन को झटका दिया है। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल कॉन्फ्रेंस किसी से सीट शेयरिंग नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीं, मीडिया के पूछने पर की क्या वह फिर NDA का हिस्सा बनेंगे उन्होंने इससे इनकार नहीं किया।
सीट शेयरिंग पर इंडिया गठबंधन से बातचीत फेल
मीडिया को दिए बयान में वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर उनकी इंडिया गठबंधन के घटक दलों से बातचीत फेल हो चुकी है। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि हो सकता है कि रियासत (कश्मीर) में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक-साथ होंगे।
पहले रह चुके हैं NDA का हिस्सा
यहां आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में नेशनल कॉन्फ्रेंस NDA का हिस्सा थी। NDA में फिर जाने के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार भी नहीं किया है। मीडिया के पूछने पर उन्होंने कहा है कि मुझे देश बनाने के लिए जो करना पड़ेगा, वो करूंगा। संवाददाताओं ने जब यह पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बुलाने पर आप उनसे मुलाकात करेंगे, उनका कहना था कि जब वो बुलाएंगे तो कौन उनसे बात नहीं करना चाहेगा। राजनीतिक गलियारों में इसके बाद फिर उनके एनडीए का हिस्सा बनने की संभावनाओं पर चर्चा होने लगी है।
क्या ED के समन से डर गए फारूक अब्दुल्ला?
जानकारी के अनुसार बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फारूक अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में समन कर पूछताछ के लिए बुलाया था। बता दें इससे पहले ईडी फारूक अब्दुल्ला को 11 जनवरी को भी पूछताछ के लिए बुला चुकी है। यहां आपको बता दें कि फारूक अब्दुल्ला के बयान के नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मीडिया के सामने आकर स्पष्ट किया कि वह इंडिया गठबंधन का अभी भी हिस्सा हैं। केवल सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन से बात नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले ही लोकसभा चुनावों में अकेले लड़ने की बात कह चुकी है।
क्या टूट के कागार पर इंडिया गठबंधन?
हाल ही में बिहार में सीएम नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में फिर शामिल हुए हैं। इससे पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। वहीं, वेस्ट बंगाल में पहले ही टीएमसी नेता और सीएम ममता बनर्जी किसी पार्टी से सीट शेयरिंग से इनकार कर चुकी हैं। उधर, रालोद नेता जयंत चौधरी ने एनडीए के साथ चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
9 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
10 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
11 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
12 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
12 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
12 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines