Farmers protest: अब आगे क्या? किसानों के 4 दिन का प्लान, घेरेंगे बॉर्डर, रेल रोकने का ऐलान 

Farmers protest: बुधवार को किसान संगठनों का दिल्ली कूच था। इस दौरान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही हिरासत में लेकर रोक दिया। 10 मार्च को किसानों ने देशभर मे रेल रोको अभियान का ऐलान किया है। किसान नेताओं के अनुसार किसान शांतिपूर्वक ढंग से अपना प्रदर्शन कर रहे हैं और मांगे मानने के बाद ही वापस लौटेंगे।

Farmers protest

Farmers protest: किसान संगठनों ने 8 मार्च को धरनास्थलों पर महिला दिवस मनाने का ऐलान किया है। किसानों के अनुसार खनौरी बॉर्डर, शंभू बॉर्डर समेत देशभर में जहां किसान प्रदर्शन कर रहे हैं वहां महिला दिवस पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा और किसानों के मुद्दों पर सेमिनार आयोजत होंगे। किसानों ने अगले 10 दिनों में केंद्र सरकार से उनकी मांगों पर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन

बॉर्डर पर हुई गिरफ्तारी

बुधवार सुबह किसानों का दिल्ली कूच था। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की अपील पर देशभर के अलग-अलग राज्यों से किसानों ने पैदल, बस व ट्रेन से दिल्ली की तरफ कूच शुरू किया। किसान संगठनों के अनुसार कई राज्यों में किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। उत्तर प्रदेश में चौधरी हरपाल सिंह बिलारी व चौधरी अनिल तालान के नेतृत्व में किसानों के जत्थे जब दिल्ली की तरफ पैदल आगे बढ़े तो उन्हें गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

साउथ से दिल्ली आएंगे किसान, हुई बैठक

किसान संगठनों के अनुसार अगले एक से दो दिन में कर्नाटक और तमिलनाडु से किसानों के जत्थे दिल्ली की तरफ चलेंगे। जानकारों के अनुसार यहां किसानों ने दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए तमिलनाडु, कर्नाटक, मैसूर और तंजावुर में किसान संगठनों की बैठकें हुई है। बता दें कि पुलिस की कार्रवाई में युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत के बाद किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर रुके हुए थे। 6 मार्च को किसान संगठनों ने दिल्ली कूच किया। 8 मार्च को किसानों ने महिला दिवस पर कार्यक्रम करने का ऐलान किया है। इसके बाद 10 मार्च को किसानों ने देशभर में रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ