किसान आंदोलन की 'भेंट' चढ़ी एक और जिंदगी; आज पंजाब में 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Farmer Ranjodh Singh Committed Suicide: अंबाला में शंभू बॉर्डर पर धरनारत किसान रणजोध सिंह ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया है। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ा। आज किसानों ने पंजाब में 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन भी किया।

Farmer Ranjodh Singh

सल्फास खाकर धरने पर सुसाइड करने वाला रणजोध सिंह।

Farmer Ranjodh Singh Committed Suicide (विशाल अंगरीश, पंजाब): आज एक और जिंदगी किसान आंदोलन की भेंट चढ़ गई, क्योंकि शंभू बॉर्डर पर धरनारत सल्फास खाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले किसान रणजोध सिंह की मौत हो गई है। 14 दिसंबर को सल्फास निगलने वाले 57 साल के रणजोध ने पटियाला के राजिंदरा हॉस्पिटल में दम तोड़ा। रणजोध लुधियाना जिले के रतनहेड़ी गांव का निवासी था। किसानों को शंभू बॉर्डर से आगे जाने से रोके जाने के बाद रणजोध ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

इलाज के दौरान बुधवार सुबह 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रणजोध सिंह के परिवार में उनकी मां, पत्नी, बेटा और एक बेटी है। रणजोध कर्जदार था, जिसे चुकाने के लिए उसे अपनी जमीन बेचनी पड़ी। बची खुची जमीन पर खेती करके परिवार का गुजारा करता है। वहीं अब किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए शंभू बॉर्डर पर धरनारत था। रणजोध पहले भी किसान आंदोलन में सक्रिय था और महीनों तक दिल्ली में धरने पर ही लंगर सेवा करता रहा। इस बार भी धरने पर बैठा था।

पंजाब में रेल रोको आंदोलन

बता दें कि किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के आह्वान पर किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन चलाया। पंजाबभर में आंदोलन दोपहर को ठीक 12 बजे शुरू हो गया था, जो 3 बजे तक चलेगा। 48 जगहों पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे और ट्रेनें रोकी। किसान पटरियों और स्टेशन पर बैठ गए, जिसके चलते रेल यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए अंबाला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और RAF की टीमें तैनात हैं। जीआरपी एसएचओ धर्मवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों ने कॉल दिया है कि आज पंजाब के इलाकों में वह रेल रोकेंगे। इसी के तहत अंबाला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। यात्रियों को बताया जा रहा है कि पंजाब में किसानों ने ट्रेन रोकी है और अगर किसी को जल्दी है तो वह बस से जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

किसान आंदोलन के कारण 10 महीने से बंद हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर खोलने पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 23 दिन से एमएसपी कानून की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत पर भी अदालत विचार करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ