---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

कांग्रेसी विधायक के भांजे का सरेआम कत्ल, पंजाब के आदमपुर में हुई वारदात पर भड़के लोग

MLA Nephew Murder in Punjab: मामूली विवाद में कांग्रेस विधायक के भांजे को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात पंजाब के जालंधर शहर में अंजाम दी गई। खुद विधायक ने ऑडियो जारी करके लोगों को घटनाक्रम के बारे में बताया और पुलिस से पीड़ितों के लिए इंसाफ मांगा।

---विज्ञापन---

Punjab Congress MLA Nephew Murder (नरेंद्र नंदन, जालंधर): पंजाब के जालंधर शहर में आदमपुर हलके से कांग्रेसी विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे का कत्ल हो गया है। कोटली ने एक ऑडियो जारी करके बताया कि पिछली रात व्यास गांव के रहने वाले उनके भांजे सनी का एक मामूली विवाद के बाद कत्ल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह कत्ल 7-8 लोगों द्वारा सरेआम किया गया। सनी का छोटा-सा विवाद हुआ था, जिसके बाद हमलावरों ने उसका कत्ल कर दिया।

भांजे सनी के साथ जा रहे उसके दो साथियों को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों घायल लोगों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को पकड़कर सजा देने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। हत्या का केस दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, विधायक का भांजा होने से केस हाई प्रोफाइल हो गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नोएडा में प्ले स्कूल के वॉशरूम में मिला स्पाई कैमरा, सामने आई डायरेक्टर की घिनौनी करतूत

मामूली बात पर विवाद में वारदात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने आज सुबह एक ऑडियो जारी किया। उन्होंने इसे अपने सभी व्हाट्सऐप ग्रुपों में वायरल किया और पुलिस तक पहुंचाया। ऑडियो में विधायक ने बताया कि उनका भांजा सनी गांव व्यास परिवार के साथ रहता है। उसकी गांव के कुछ लड़कों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। बीती शाम जब सनी अपने 2 दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था कि उक्त युवकों ने उन्हें घेर लिया।

---विज्ञापन---

वे उनके साथ गाली गालौज करने लगे। बीच बचाव की कोशिश में मारपीट शुरू हो गई। उन लड़कों ने सनी और उसके दोस्तों को बुरी तरह पीटा। चोटों के कारण सनी की मौत हो गई। वहीं उसके साथियों को घायल अवस्था में लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को भी फोन करके बुलाया। वारदात अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस से अपील है कि वह आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़े। घायल युवकों ने उनकी शिनाख्त की है। उम्मीद है पंजाब पुलिस पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएगी।

यह भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट में जख्म, दर्द से बिलखती मिली…देश में रेप के 3 केस, 2 मामलों में बच्चे-बच्ची की हत्या

---विज्ञापन---
First published on: Dec 18, 2024 10:55 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola