हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Noida International Airport के लिए जिन किसानों ने दी जमीन, वही होंगे पहले पैसेंजर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। बता दें कि जिन किसानों ने इसके लिए जमीन दी है, वे इसकी पहली फ्लाइट में पहले यात्री होंगे।

विज्ञापन
File Photo

Noida International Airport: ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) का काम तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर रोज कोई नया अपडेट मिलता रहता है। ऐसा ही एक अपडेट उन किसानों को लेकर आया है, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी है। जानकारी मिली है कि उन किसानों को सम्मान देने के लिए एयरपोर्ट से चलने वाली पहली फ्लाइट पर  इसकी पहली उड़ान में पहले यात्री होंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

किसानों को मिलेगा सम्मान

उत्तर प्रदेश सरकार ने उन किसानों को सम्मानित करने की योजना बनाई है, जिन्होंने एयरपोर्ट के विकास के लिए अपनी जमीन दी है। सरकार का प्लान है कि एयरपोर्ट के चालू होने के बाद शुरू होने वाली पहली फ्लाइट इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट होगी। सरकार ने इस एयरलाइन को उन किसानों के सम्मान के प्रतीक के तौर पर चुना है।

जानकारी मिली है कि उद्घाटन समारोह के दौरान पहली फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य वीआईपी शामिल होंगे, जो नोएडा से लखनऊ तक किसानों की पहली हवाई यात्रा में शामिल होंगे। किसानों के योगदान का सम्मान करने के लिए एयरपोर्ट से दूसरी फ्लाइट पूरी तरह से किसानों को समर्पित होगी। इस फ्लाइट में कुल 210 सीटें होंगी और इसमें उन किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने एयरपोर्ट के निर्माण में अपनी जमीन दी है।

विज्ञापन

Representative Image

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

जैसा कि हम जानते हैं कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम अभी चल रहा है। यह एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की लिस्ट में शामिल होने जा रहा है।  यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी एयरपोर्ट योजना है। बता दें कि यह एयरपोर्ट अप्रैल 2025 में पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा।

विज्ञापन

ऑपरेशनल होने के साथ ही एयरपोर्ट से 30 फ्लाइट उड़ान भरेंगी, जिसमें  25 डोमेस्टिक फ्लाइट, 3 इंटरनेशनल फ्लाइट और 2 कार्गो फ्लाइट होंगी। बता दें कि शुरुआती इंटरनेशनल फ्लाइट सिंगापुर और दुबई के लिए होंगी।

इसके उद्घाटन से पहले नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि फ्लाइट के ऑपरेशनल होने के लगभग  30 दिन पहले ये ही आप टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Indian Army में भर्ती का इंतजार खत्म! UP के 13 जिलों में Agniveer Rally का शेड्यूल तय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola