Howrah Falaknuma Express: तेलंगाना में हावड़ा-फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन के तीन कोच में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर मेकेनिकल खराबी के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। आग की सूचना के बाद ट्रेन को समय रहते रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि आग से प्रभावित कोच से यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
बताया जा रहा है कि फलकनुमा एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में आग लगी थी। सिकंदराबाद स्टेशन पर पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही आग लगने की सूचना मिली। यात्रियों ने एसी रूम से धुआं निकलते देखा तो भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इसी बीच कुछ यात्रियों ने चेन खींच दी जिसके बाद लोकोपायलट ने ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रूकते ही यात्रियों ने समय रहते कूदकर जान बचाई।
यह भी पढ़ेंः Tomato Price: उत्तराखंड में टमाटर 250 रुपये किलो; चेन्नई में सरकारी दुकानों पर है ये भाव
जानकारी के मुताबिक, आग की जानकारी के बाद ट्रेन के अन्य कोच के यात्री भी नीचे कूद गए। उधर, मौके पर रेलवे के इंजीनियर भी पहुंचे। आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर मेकेनिकल खराबी माना जा रहा है।
इससे पहले भी 2019 में हावड़ा सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस में आग लग गई थी। आग लगने की घटना सांतरागाछी स्टेशन पर सामने आई है। घटना में ट्रेन का रैक जलकर नष्ट हो गया था। रेलवे ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया था। कहा गया था कि घटना के दौरान कोच में संदिग्ध अकेला था। माना जा रहा था कि उसने खाली कोच में बीड़ी या सिगरेट जलाई होगी, जिससे आग लग गई होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
6 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
2 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines