Fake Voter ID Card : लोकसभा चुनाव से पहले फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनाने का बड़ा खुलासा हुआ है। अनुमान है कि पूरे देश में करीब 28 हजार फर्जी वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनाए गए हैं। फर्जी आईडी कार्ड जिस वेबसाइट से बनाए जा रहे थे, उसके डेवलपर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्य प्रदेश साइबर सेल ने आरोपी को बिहार के पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार किया है।
चुनाव आयोग के पदाधिकारियों को फर्जी वोटर कार्ड और आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना मिली थी। EC के पदाधिकारियों ने एमपी साइबर सेल से मामले की शिकायत की। इस पर साइबर सेल ने कार्रवाई की। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सिर्फ 10वीं तक पढ़ा है। वह मूलरूप से पूर्वी चंपारण का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : जयंत चौधरी की रैली में जमकर चले लात-घूंसे, RLD समर्थकों ने बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा
आरोपी ने यूट्यूब से सीखा फर्जी वेबसाइट बनाना
चुनाव में फर्जी वोटर कार्ड के इस्तेमाल की संदेह जताई जा रही है, जोकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। किसी का भी फोटो लगाकर किसी के भी नाम से आईडी कार्ड बनाए जा सकते थे। सिर्फ 20 रुपए में वेबसाइट के माध्यम से फर्जी आईडी कार्ड बनाए जा रहे थे। आरोपी ने यूट्यूब से फर्जी वेबसाइट बनाना सीखा था। इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे को देखते हुए देश के बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। अबतक जिन लोगों ने फर्जी कार्ड बनवाए हैं, उनकी भी तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें : ‘200 के पार नहीं पहुंच पाएगा NDA’, मंथन 2024 में और क्या-क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा
आरोपी ने खुद को गोपनीय रखने के लिए अपनाए थे ये तरीके
- पूरी वेबसाइट बनाने का कार्य यूट्यूब से सीखा
- आनलाइन माध्यम से सोर्स कोड खरीदना और उसमें परिवर्तन करके पैसे फर्जी खाते में प्राप्त करना
- उत्तर प्रदेश से फर्जी सिम कार्ड लिया गया
- पेटीएम और एसबीआई के फर्जी खाते थे
- डार्क वेब से फर्जी क्रेडिट कार्ड
- विदेश में स्थित कंपनी से डोमेन खरीदा
- टेलीग्राम से फर्जी पहचान प्राप्त करके सर्वर स्पेस खरीदना
- इनडायरेक्ट क्लाउड होस्टिंग अमेरिकन सर्वर के माध्यम करना
- सभी कम्युनिकेशन के लिए फर्जी ईमेल का इस्तेमाल करना
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
25 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
1 hr ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines