आजकल सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर कई तरह के ऑफर और खबरें बहुत तेजी से वायरल होती हैं। इनमें से कुछ ऑफर इतने जबरदस्त होते हैं कि लोग बिना सोचें उन पर भरोसा कर लेते हैं। ऐसा ही एक मैसेज हाल ही में तेजी से फैल रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि आधार कार्ड के जरिए प्रधानमंत्री योजना के तहत सिर्फ 2% ब्याज दर पर लोन मिलेगा। यह सुनकर हर कोई खुश हो जाता है, लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं इस दावे के पीछे की सच्चाई।
वायरल मैसेज में क्या दावा किया जा रहा है?
सोशल मीडिया और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक फर्जी मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के जरिए 2% सालाना ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा है। यह सुनने में बहुत जबरदस्त लगता है, लेकिन प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है। PIB ने अपनी फैक्ट-चेक टीम के माध्यम से स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना फिलहाल नहीं चलाई जा रही है। यह मैसेज लोगों को लुभाने के लिए बनाया गया है और इसमें एक लिंक या नंबर भी होता है, जिससे आपकी निजी जानकारी चुराई जा सकती है।
PIB ने क्यों जारी की चेतावनी?
PIB ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक ‘x’ हैंडल से एक पोस्ट जारी कर बताया कि यह एक फर्जी मैसेज है। इसमें बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे मैसेज में दिए गए लिंक या फोन नंबर पर संपर्क करता है, तो उसके आधार नंबप, पैन कार्ड, बैंक खाता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां चोरी हो सकती हैं। यह साइबर ठगी का एक तरीका हो सकता है जिससे लोग भारी आर्थिक नुकसान भी झेल सकते हैं। इसलिए PIB ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे मैसेजों पर तुरंत विश्वास न करें और बिना जांच-पड़ताल के इन्हें आगे शेयर भी न करें।
सरकार की कोई ऐसी योजना नहीं है
सरकार की ओर से बार-बार लोगों को सचेत किया जाता है कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारियां अनजान या संदिग्ध लिंक पर न दें। ऐसे फर्जी ऑफर आपको फंसाने के लिए बनाए जाते हैं, जिनमें बहुत कम ब्याज दर पर लोन या भारी छूट का झांसा दिया जाता है। PIB के अनुसार, वर्तमान में केंद्र सरकार की कोई भी योजना आधार कार्ड के माध्यम से 2% ब्याज दर पर लोन देने की अनुमति नहीं देती। ऐसे मैसेज का मकसद सिर्फ आपकी निजी जानकारी चुराना और धोखाधड़ी करना होता है। इसलिए जब भी आपको कोई ऑफर या मैसेज मिलता है, तो उसकी आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी सूत्रों से पुष्टि जरूर करें।
अपनी जानकारी कैसे सुरक्षित रखें?
PIB ने जनता से विशेष अनुरोध किया है कि वे साइबर ठगों के इस जाल में न फंसे और अपनी जानकारी सुरक्षित रखें। अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले तो उसे नजरअंदाज करें और ऐसे मैसेज को दूसरों के साथ शेयर भी न करें। सरकार समय-समय पर ऐसी फेक खबरों की जांच करती रहती है और लोगों को जागरूक करती रहती है ताकि वे साइबर अपराध से सुरक्षित रह सकें। आपकी सतर्कता ही आपको इन ठगों से बचा सकती है और आपका पैसा सुरक्षित रह सकता है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
6 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
7 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
7 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
9 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
11 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines