F 35 5th Generation Fighter Jet: इस साल के अंत तक भारत को सुपरसोनिक एफ-35 लड़ाकू विमान मिल सकता है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद यह रास्ता साफ हो गया है। बता दें ये 5th Generation फाइटर जेट है।
दरअसल, 5वें जनरेशन के लड़ाकू विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट होते हैं। इन्हें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा खासतौर पर बनाया जाता है। F-35 को इंडिया में आने से पहले सोशल मीडिया पर इसका Su-57 (Sukhoi Su-57), F 22 रैप्टर और राफेल फाइटर जेट से कंपैरिजन किया जा रहा है। फिलहाल अमेरिका और रूस के पास ही ये लड़ाकू विमान हैं।
ये भी पढ़ें: चंद्रमा में भयंकर विस्फोट की चेतावनी! अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने Asteroid से बताया खतरा, पढ़ें ताजा अलर्ट
F 35 Fighter Jet Features and Power
दुश्मन के रडार में पकड़ में नहीं आता
F 35 Fighter Jet स्टेल्थ तकनीक से लैस है, जिससे इसकी आवाज दुश्मन के रडार में आसानी से पकड़ में नहीं आती है। इस लड़ाकू विमान में आधुनिक सेंसर लगे हुए हैं, जिससे यह फाइटर जेट अपने ऊपर किए जाने वाले हमलों को चंद सेकंड में ही पहचान कर पलटवार करता है। इसके हेलमेट पर डिस्प्ले सिस्टम लगा हुआ है, जिससे पायलट को बार-बार डैशबोर्ड पर नहीं देखना पड़ता।
घातक हथियार प्रणाली और 1930 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार
F 35 Fighter Jet कीकरीब 1930 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की क्षमता रखता है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका नेटवर्क सिस्टम इसके नियंत्रण से जुड़ी हर जानकारी जमीन आधारित संपर्क केंद्र में पहुंचती है। इसमें सबसे घातक एयर-टू-एयर मिसाइलें और एयर-टू-ग्राउंड विस्फोटक लगे हैं।
Sukhoi Su-57 में क्या है खास?
रूस ने हाल ही में भारत को अपने सबसे उन्नत सुखोई एसयू-57 लड़ाकू विमान को देने की पेश की है। यदि भारत सरकार इस पेशकश को स्वीकार करती है तो इस साल के अंत तक ये लड़ाकू विमान देश में पहुंच सकता है। जानकारी के अनुसार Su-57 फाइटर जेट हवा में लंबी दूरी के ऑपरेशन को अंजाम देने में सक्षम है। इसमें 10300 KG ईधन की क्षमता है। इस लड़ाकू विमान में एडवांस रडार और सेंसर सिस्टम है। जिससे ये दुश्मन के रडा़र से आसानी से बच निकलता है। रूसी मीडिया के अनुसार जल्द ही नए Su-57 में हाई पावर एएल-51ए1 इंजन दिया जाएगा, जिसमें ये लंबे समय तक सुपरसोनिक गति से उड़ान भर सकेगा।
राफेल लड़ाकू विमान में एडवांस सेंसर
राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस के डसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाया गया है। जानकारी के अनुसार ये ट्विन इंजन मल्टीरोल फाइटर जेट है। एयर टू एयर मार करने वाली मिसाइलें, हैमर हवा समेत अन्य स्मार्ट हथियार प्रणाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये टारगेट का पता लगाकर उन्हें ट्रैक कर सकता है और उसे खत्म करने की क्षमता रखता है। इसमें एडवांस सेंसर लगे हुए हैं। समुद्री अभियानों के लिए ये बेस्ट लड़ाकू विमान है।
ये भी पढ़ें: आतंकियों की मदद करने वाले 3 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, जम्मू कश्मीर सरकार का बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
6 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
8 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines