भीषण गर्मी का 90 साल का रिकॉर्ड टूटा, इस देश में जुलाई सबसे गर्म महीना रिकॉर्ड, 15000 एकड़ में फैली आग से हाहाकार

अमेरिका के बदन को जलाने-झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है कि 90 साल रिकॉर्ड ही टूट गया. वहीं जंगलों में लगी आग ने अलग से हाहाकार मचाया हुआ है. अमेरिका की नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने डेटा जारी करके चेतावनी दी है.

hot weather in america

अमेरिका में गर्मी और तापमान ने रिकॉर्ड तोड़े.

प्रशांत महासागर में बने EL Nino के असर से यूरोप और पश्चिम के कई देश गर्मी की आग में जल रहे हैं. हालांकि भारत में भी इस बार उसम भरी भयंकर गर्मी पड़ रही है, लेकिन मानसून की बारिश इस गर्मी से राहत दिला रही है. लेकिन अमेरिका में गर्मी ने इस बार 90 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अमेरिका में इस साल जुलाई का महीना पिछले 90 साल में सबसे गर्म महीना रहा. अमेरिका की नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने यह जानकारी दी और डेटा जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में 25 डिग्री तक पहुंचा तापमान

NOAA के अनुसार, जुलाई महीने में अमेरिका के 48 राज्यों का औसत तापमान 76.9 डिग्री फॉरेनहाइट (24.9 डिग्री) रिकॉर्ड हुआ. 132 साल का रिकॉर्ड चेक किया तो जुलाई 2026 का महीना 1936 के बाद रिकॉर्ड सबसे गर्म महीना रहा है. वहीं जुलाई का औसत तापमान 20वीं सदी के तापमान से 3.3 डिग्री फॉरनेहाइट ज्यादा रहा. अब से पहले 1936 में जुलाई महीने में औसत तापमान 76.8 डिग्री फॉरेनहाइट रिकॉर्ड हुआ था. जुलाई 2012, जुलाई 2006 और जुलाई 2022 में भी सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी, लेकिन साल 2026 के जुलाई महीने से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

क्या है गर्मी का रिकॉर्ड टूटने की बड़ी वजह?

NOAA के वैज्ञानिकों के अनुसार, अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन है. कोयला, तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों को जलना भी सबसे बड़ी वजह है. हालांकि 1930 के दशक की ‘डस्ट बाउल’ गर्मियों खासकर 1936 की गर्मियों के कारण अलग थे. 1936 में ग्रेट प्लेन्स इलाके में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ी थी और लोग सूखे से भी ग्रस्त थे. उस गर्मी की वजह जमीन की जरूरत से ज्यादा जुताई होना था, जिससे जमीन सूख गई और खुली रह गई. जमीन खुली रहने से अंदर की हीट निकली और अमरेिका-यूरोप में तापमान बढ़ाकर गर्मी बढ़ाई.

विज्ञापन

अमेरिका में जंगलों की आग से मचा हाहाकार

यूरोप और पश्चिम के देशों में जंगलों की आग के कारण हाहाकार मचा हुआ है. स्पेन और फ्रांस के बाद अब अमेरिका के जंगलों में आग लगी है. कैनिफोर्निया और नेवादा में करीब 15000 एकड़ में फैले जंगल आग में धधक रहे हैं. अमेरिकी के कैलिफोर्निया और नेवादा की सीमा के पास जंगलों में आग भड़की है. कैलिफोर्निया की फायर एजेंसी CAL FIRE के अनुसार, करीब 15000 एकड़ में आग फैल चुकी है और सिर्फ 3 प्रतिशत एरिया में ही आग बुझाई जा सकी है. डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने उत्तरी वाशो काउंटी इलाकों में लोगों को घर खाली करने का आदेश दे दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ