Exit Poll Results 2023: राजस्थान में 199 सीटों पर हुए चुनाव के लिए एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। अलग-अलग एग्जिट पोल में अलग-अलग आंकड़े दिखाए गए हैं। राजस्थान के लिए POLSTRAT के एग्जिट पोल में बीजेपी को 100-110 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलते दिखाया गया है। वहीं अन्य को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे के नतीजे भी सामने आ गए हैं। राजस्थान में इसबार बीजेपी को 80-100 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है।
बता दें कि राज्य में सत्तारुढ़ कांग्रेस और बीजेपी अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। दोनों पार्टियों के नेताओं ने जमकर चुनाव प्रचार किया। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चल पाएंगे। तीन दिसंबर को शाम तक अंतिम नतीजे सामने आ जाएंगे। इसके रुझान सुबह से ही मिलने शुरू हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें-Mizoram Exit Poll 2023: मिजोरम में किसकी बनेगी सरकार, यहां देखिए एग्जिट पोल के सटीक नतीजे
अब देखना है कि 3 दिसंबर को मतगणना के दौरान पीएम मोदी का मैजिक चलता है या गहलोत का जादू काम आता है। राज्य में इसबार 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। साल 2018 में यहां में 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में इसबार 5.2 करोड़ मतदाता थे। राज्य की 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था। एक सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से मतदान नहीं हुआ। 14 जनवरी 2024 को अशोक गहलोत सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 100 सीटों की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें-Exit Poll 2023: जानिए छत्तीसगढ़ में किसकी बन रही है सरकार, यहां देखें एग्जिट पोल के नतीजे
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
6 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
8 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
11 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines