---विज्ञापन---

देश angle-right

Exit Poll: देवभूमि हिमाचल में बदलेगा रिवाज! जानिए क्या है जनता का मिजाज

Exit Poll: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच बराबरी की लड़ाई दिख रही है। देवभूमि का रिवाज नहीं बदलता दिख रहा है। जनता पांच साल के बाद सत्ताधारी दल को चलता करने का अपना रिवाज निभाते दिख रहे हैं। एक्जिट पोल के अनुमान के अनुसार हिमाचल में बीजेपी की सत्ता जाती […]

---विज्ञापन---

Exit Poll: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच बराबरी की लड़ाई दिख रही है। देवभूमि का रिवाज नहीं बदलता दिख रहा है। जनता पांच साल के बाद सत्ताधारी दल को चलता करने का अपना रिवाज निभाते दिख रहे हैं।

एक्जिट पोल के अनुमान के अनुसार हिमाचल में बीजेपी की सत्ता जाती दिख रही है। कांग्रेस मजबूती से 5 साल के बाद वापसी करती दिख रही है। न्यूज24-टुडेज चाणक्या के एनालिसिस में भाजपा और कांग्रेस को 33-33 सीटें, अन्य को 02 सीटें मिलने के अनुमान हैं। इंडिया न्यूज-जन की बात की एक्जिट पोल में 32-40 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 27-34, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

सांसद बदरुद्दीन अजमल बोले- ज्यादा बच्चे पैदा करें, CM हिमंत बिस्वा का जवाब-परवरिश का खर्च आप उठाएंगे

इस बार हिमाचल प्रदेश के चुनाव में पुरानी पेंशन स्कीम और सेना में भर्ती के लिए केंद्र द्वारा लाई गई अग्निवीर स्कीम जोरदार मुद्दा बनी। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से न्यूज 24-टुडेज चाणक्या स्टेट एनालिसिस में भाजपा को 33 (±7) सीटें, कांग्रेस को भी 33 (±7) सीटें और अन्य को 2 (±2) सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं भाजपा को 42% (±3%), कांग्रेस को 42% (±3%) और अन्य के खाते में 16% (±3%) वोटर शेयर दिखाया गया है।

---विज्ञापन---

Gujarat Election: वोटिंग के बाद PM मोदी, अमित शाह के ‘पैदल घूमने’ को लेकर EC से शिकायत करेगी कांग्रेस!

जानें अन्य चार प्रमुख एग्जिट पोल का क्या है अनुमान

---विज्ञापन---

1. टीवी9 एग्जिट पोल…

टीवी9 एग्जिट पोल में भाजपा (BJP) को 33 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि कांग्रेस (INC) को 31 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर दिखाया गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) को 00-00 सीटें, तो अन्य को 04 सीटें मिलती दिख रही हैं।

---विज्ञापन---

2. सी-वोटर एग्जिट पोल…

सी-वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा (BJP) को 33-41 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस (INC) को 24-32 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) को 00 सीटें, जबकि अन्य को 04 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 05, 2022 09:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola