Election Commission on Exit Poll 2024: हरियाणा विधानभा चुनाव 2024 के तमाम एग्जिट पोल फेल हो गए थे। सर्वों में जहां प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत की तरफ बढ़ते दिखाया जा रहा था 8 अक्टूबर को नतीजे आने के बाद यहां सब उलट हो गया और अब बीजेपी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल पर बड़ा बयान दिया है।
चुनाव नतीजे आने से पहले एक पूरी प्रकिया होती है
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार मतगणना के दिन पहला रिजल्ट सुबह 9.10 बजे आता है। जबकि मतदान खत्म होने के बाद रात 8.05 बजे ही मीडिया में चुनाव के रुझान दिखाने जाने लगते हैं। इस वजह से एग्जिट पोल और चुनाव परिणाम में बड़ा अंतर सामने होता है। उन्होंने कहा कि नतीजों के ऐलान से पहले आंकड़ों को बहुत सारी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, तारीख समेत यहां देखें सभी सीटों की लिस्ट
ईवीएम मशीन की मतदान से पहले पूरी जांच होती है
ईवीएम पर लगे तमाम आरोपों पर चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव से 5-6 महीने पहले मशीनों की जांच (एफएलसी) होती है। इसके बाद मॉकपोल किया जाता है, फिर इससे पेजर कनेक्टेड किया जाता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर राजनीतिक पार्टियों की जो भी शिकायत आई हैं, हम सभी के जवाब देंगे। यह हमारी ड्यूटी है कि हम राजनेता और आम लोगों को ईवीएम कब, कैसे काम करती है? इसकी पूरी जानकारी दें।
ईवीएम पर सबकी शंका दूर करना हमारी जिम्मेदारी
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईवीएम पर लगे आरोपों पर हम सबको उनके सवालों का जवाब देंगे। ईवीएम पर जो प्रश्न उठाए गए हैं उनका लिखकर, मीडिया में पब्लिश करवा सभी को इसके प्रति जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब मशीन कमिशनिंग होती है, तब उसमें बैटरी डाली जाती है। ऐसे में बैटरी कम ज्यादा होने का सवाल ही नहीं उठता है।
ये भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election 2024 Date: 13 और 20 नवंबर को होगी वोटिंग, 23 नवंबर को नतीजे
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
6 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
10 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines