Exclusive: 100 करोड़ वाले DSP ऋषिकांत शुक्ला का पहला बयान, हिस्ट्रीशीटर मनोहर शुक्ला और सपा पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी के कानपुर में तैनात रहे डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला आय से अधिक संपत्ति के मामले में खूब चर्चा में रहे। शुक्ला पर 100 करोड रूपये की संपत्ति होने का आरोप है। अब शुक्ला ने पहली बार आरोपों पर बयान दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

कानपुर में डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला

कानपुर में डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला

विज्ञापन

कानपुर के डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला पर 100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति का आरोप लगा है। इससे वह चर्चा में आ गए हैं। दावा कि गया कि शुक्ला ने नाम कई बेनामी संपत्तियां हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शासन ने शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है। मामले में न्यूज24 ने सस्पेंड डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला से बात की। आरोप के बाद शुक्ला का यह पहला इंटरव्यू है। बातचीत में उन्होंने शिकायतकर्ता को गैंगटर बताया। इसके अलावा एक सपा विधायक पर गैंगस्टरों को शरण देने का आरोप भी लगाया।

ऋषि कांत ने बताया कि कानपुर के पॉश इलाके स्वरूप नगर के रेडियंश टाउन में अगर मेरे या मेरे मित्र के नाम पर कुछ निकल आए तो हर सजा भुगतने को तैयार हैं साथ ही हर जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

विज्ञापन

ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि जिन अपराधियों के खिलाफ उन्होंने पूर्व में कार्यवाहियां की हैं। वह सभी संगठित होकर उनके खिलाफ साजिश रच कर शिकायतकर्ता मनोहर शुक्ला को सपोर्ट कर रहे हैं। ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि उनके खिलाफ शिकायत करने वाला मनोहर शुक्ला हिस्ट्रीशीटर है। कहा कि मीडिया के माध्यम से लाइमलाइट में आने के लिए मनोहर शुक्ला ने की मेरी झूठी शिकायत की है। साथ ही ऋषिकांत ने अपने विभाग पर पूरा भरोसा होने की बात भी कही है।

सपा से क्या कनेक्शन?

ऋषिकांत शुक्ला ने आरोप लगाया कि हिस्ट्रीशीटर एक सपा विद्यायिका के लखनऊ आवास पर रहता है। सपा की एक विधायिका ने अपराधियों को अपने आवास पर छिपाया है। कहा कि अपराधियों के सिंडिकेट को सपा विधायिका का सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि अभी तक सपा ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ