'दीयों और मोमबत्तियों पर पैसा क्यों खर्च करना?', अखिलेश यादव ने क्रिसमस से की दिवाली की तुलना

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस मौके पर उन्होंने दिवाली पर जलने वाले दीए और मोमबत्ती पर भी बयान दिया। उन्होंने दिवाली की तुलना क्रिसमस से की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

दिवाली पर अखिलेश यादव

दिवाली पर अखिलेश यादव

विज्ञापन

देशभर में दिवाली का माहौल है। इसी बीच यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता। लेकिन मैं भगवान राम के नाम पर एक सुझाव दूंगा। पूरी दुनिया में क्रिसमस के दौरान सभी शहर रोशन हो जाते हैं। और यह महीनों तक चलता है। हमें उनसे सीखना चाहिए। हमें दीयों और मोमबत्तियों पर पैसा क्यों खर्च करना है और इसके लिए इतना सोचना क्यों है?

दरअसल, प्रेस वार्ता में एक पत्रकार ने जिक्र किया किया घाटों पर दीया की जगह मोमबत्ती का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतने में अखिलेश यादव ने सरकार पर बोलते हुए कहा कि देर आए दुरुस्त आए। कहा कि हम इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं। इसे हटा देना चाहिए। अपनी सरकार का दावा करते हुए बोले कि बहुत सुंदर रोशनी कराएंगे हम लोग।

विज्ञापन

सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि क्या आपने बिहार में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भाषण सुना? यूपी में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं, दलितों और आदिवासियों के साथ अन्याय हो रहा है, हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें यूपी में हो रही हैं।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने सोना पर मजाकिया बयान दिया। कहा कि इस बार न जाने क्या हुआ है धनतेरस और दिवाली पर, हमें भी बहुत गिफ्ट मिला है। सोचा कि इतना सामान कहां रखेंगे। बीच कांफ्रेंस में ही एक नेता ने अखिलेश यादव को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस पर मुस्कुराते हुए अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो मुकुट हमें पहनाए जाते हैं, वो बस सम्मान लायक ही होते हैं। उनमें सोना नहीं होता। कहा कि हम तो कई बार गला के देख चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ