इतिहास में पहली बार, दिल्ली-जयपुर तक पहुंच सकती है इस ज्वालामुखी विस्फोट की राख, 10000 साल से था शांत

ज्वालामुखी से निकली राख आसमान में करीब 10-15 किलोमीटर तक ऊपर पहुंच गई. चौंकाने वाली बात ये है कि अब ज्वालामुखी के इस राख के मंगलवार तक दिल्ली और जयपुर तक पहुंचने की उम्मीद है.

Ethiopia volcano eruption

Ethiopia volcano eruption: ज्वालामुखी विस्फोट एक प्राकृतिक घटना है, लेकिन ये किसी नेचुरल डिजास्टर से कम नहीं है. दुनिया में इन दिनों अलग-अलग जगह धरती के नीचे उथल-पुथल मची है. बीते दिनों जापान के सकुराजिमा ज्वालामुखी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद आसमान में करीब 4 किलोमीटर की ऊंचाई तक काल धुआं देखा गया. अब पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में एक एक्टिव ज्वालामुखी में भयानक विस्फोट से हड़कंप मच गया है. ज्वालामुखी से निकली राख आसमान में करीब 10-15 किलोमीटर तक ऊपर पहुंच गई. चौंकाने वाली बात ये है कि अब ज्वालामुखी के इस राख के मंगलवार तक दिल्ली और जयपुर तक पहुंचने की उम्मीद है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्वालामुखी की राख और धुआं लाल सागर के ऊपर से ओमान और यमन की ओर बढ़ रहा है. एक्सपर्ट्स ने बताया कि ज्वालामुखी की राख मंगलवार तक दिल्ली और जयपुर तक पहुंचने की संभावना है, जिससे वहां के मौसम और हवा की स्थिति में बदलाव आ सकता है. यह विस्फोट इथियोपिया के अफार क्षेत्र में हुआ, जो पृथ्वी के सबसे गर्म और दुर्गम इलाकों में गिना जाता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-शाहदरा स्टेशन को मेजर टर्मिनल के रूप में किया जाएगा विकसित. नमो भारत ट्रेन का भी होगा संचालन

हेली गुब्बी ज्वालामुखी भूगर्भीय दृष्टि से काफी रहस्यमय था और अब तक यहां कोई बड़ा विस्फोट नहीं हुआ था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि राख के कारण मध्य पूर्व के व्यस्त हवाई मार्गों पर भी असर पड़ा है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों ने एयरलाइंस को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि राख विमान के इंजनों को नुकसान पहुंचा सकती है और उड़ान सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है.

मिशिगन टेक के प्रोफेसर साइमन कार्न ने उपग्रह से ली गई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें विस्फोट की शुरुआत और राख के गुबार का साफ पता चलता है. उपग्रह के आंकड़ों से मालूम हुआ कि राख का गुबार लाल सागर की हवा के साथ पश्चिम से पूर्व की ओर फैल रहा है. हालांकि, यह इलाका बंजर और रेगिस्तानी होने के कारण फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ