EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। अभी तक पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए कई दिनों तक इतजार करना पड़ता है, लेकिन नए बदलाव के बाद मिनटों में पीएफ का पैसा आपके हाथ में होगा। सरकार जल्द ही PF का पैसा निकालने के लिए ATM कार्ड लाने की योजना बना रही है। इसके अलावा, पैसे ट्रांसफर करने के लिए UPI का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिसके लिए EPFO, NPCI से बात कर रहा है। जानिए अभी PF खाते से पैसे निकालने के लिए कितने दिन का समय लगता है? कब तक यह पैसा ATM से निकाला जा सकेगा?
EPFO 3.0 वर्जन क्या?
EPFO जल्द ही अपना नया EPFO 3.0 वर्जन लॉन्च करने वाला है। इसमें खाताधारकों को अपने फंड को सीधे तौर पर ATM से निकालने की सुविधा मिल जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की है। जिसमें बताया गया कि EPFO 3.0 को बैंकिंग प्रणाली की तरह ही बनाया जाएगा। जिसके बाद से कर्मचारी अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) का इस्तेमाल कर आसानी से पैसे का लेनदेन कर पाएंगे। हालांकि, इसके लिए भी कुछ नियम और शर्तें लागू होंगी, जिनके मुताबिक ही पैसे निकाल पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई सुविधा जून 2025 से शुरू होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: DA Hike: एक करोड़ कर्मचारियों को होली का तोहफा! सरकार बढ़ाने वाली है सैलरी
PF से UPI पेमेंट
एटीएम के अलावा, EPF मेंबर्स को और अधिक राहत देते हुए UPI के इस्तेमाल पर भी काम किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए EPFO नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से बात कर रहा है। अगर सब सही रहा, तो आने वाली मई या जून तक EPF मेंबर GPay, PhonePe और Paytm से भी पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इस सुविधा से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिनको इमरजेंसी में पीएफ से पैसा निकालना है। अभी इस पूरे प्रोसेस में करीब 8 से 10 दिन का समय लग जाता है। इसके साथ ही पैसे निकालने के लिए किसी ऑफिस के चक्कर या लंबे प्रोसेस से भी बचा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: IRCTC का जबरदस्त फीचर… जो देगा ट्रेन में मनपसंद सीट! जानें इस्तेमाल का तरीका
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
36 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
40 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines