EPFO Update: ATM के अलावा... GPay, Paytm से भी ट्रांसफर कर सकेंगे PF के पैसे, जानें कब से होगा लागू?

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या EPFO को लेकर जल्द ही बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जिसमें पीएफ अकाउंट में जमा पैसा ATM से निकाल सकते हैं। इसके अलावा, UPI के जरिए भी पैसे निकाले जा सकेंगे।

EPFO Update
विज्ञापन

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। अभी तक पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए कई दिनों तक इतजार करना पड़ता है, लेकिन नए बदलाव के बाद मिनटों में पीएफ का पैसा आपके हाथ में होगा। सरकार जल्द ही PF का पैसा निकालने के लिए ATM कार्ड लाने की योजना बना रही है। इसके अलावा, पैसे ट्रांसफर करने के लिए UPI का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिसके लिए EPFO, NPCI से बात कर रहा है। जानिए अभी PF खाते से पैसे निकालने के लिए कितने दिन का समय लगता है? कब तक यह पैसा ATM से निकाला जा सकेगा?

EPFO 3.0 वर्जन क्या?

EPFO जल्द ही अपना नया EPFO 3.0 वर्जन लॉन्च करने वाला है। इसमें खाताधारकों को अपने फंड को सीधे तौर पर ATM से निकालने की सुविधा मिल जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की है। जिसमें बताया गया कि EPFO 3.0 को बैंकिंग प्रणाली की तरह ही बनाया जाएगा। जिसके बाद से कर्मचारी अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) का इस्तेमाल कर आसानी से पैसे का लेनदेन कर पाएंगे। हालांकि, इसके लिए भी कुछ नियम और शर्तें लागू होंगी, जिनके मुताबिक ही पैसे निकाल पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई सुविधा जून 2025 से शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन

PF से UPI पेमेंट

एटीएम के अलावा, EPF मेंबर्स को और अधिक राहत देते हुए UPI के इस्तेमाल पर भी काम किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए EPFO नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से बात कर रहा है। अगर सब सही रहा, तो आने वाली मई या जून तक EPF मेंबर GPay, PhonePe और Paytm से भी पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इस सुविधा से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिनको इमरजेंसी में पीएफ से पैसा निकालना है। अभी इस पूरे प्रोसेस में करीब 8 से 10 दिन का समय लग जाता है। इसके साथ ही पैसे निकालने के लिए किसी ऑफिस के चक्कर या लंबे प्रोसेस से भी बचा जा सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ