नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW ) के दिल्ली ऑफिस में सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) से छह घंटे पूछताछ हुई। रात साढ़े नौ बजे वह दिल्ली स्थित EOW ऑफिस से बाहर निकलीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्होंने सुकेश के बारे में पूछे गए कई सवालों पर जवाब दिए हैं। अब पुलिस उनकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
अभी पढ़ें – Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम सबसे आगे
अभी पढ़ें – हरियाणा के गुरूद्वारों का प्रबंधन हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी ही करेगी
सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री से सुकेश के काम, उनसे रिश्ते व दोनों के बीच हुए पैसों व गिफ्ट के लेन-देन के बारे में पूछा गया। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस जैकलीन से पूछताछ कर चुकी है। दिल्ली पुलिस कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में उनसे पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने चार्जशीट में जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया है जिसमें सुकेश शामिल हैं। ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में संलिप्तता के बारे में पता था। फिर भी, उसने अपने आपराधिक अतीत को नजरअंदाज करना चुना और इसके बावजूद वह उसके साथ वित्तीय लेनदेन में शामिल हो गई।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
विदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
2 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
3 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
6 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
6 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
9 hrs agoLIVE: यूपी में मेले में चाऊमीन खाने से 12 साल की बच्ची की मौत
9 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
9 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
9 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines