प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को धन शोधन के एक मामले में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद और व्यवसायी कंवर दीप सिंह के बेटे की 127 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शेयर कुर्क किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि यह मामला कथित तौर पर 1,900 करोड़ रुपये की पोंजी स्कीम धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है।
बताया गया कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला कोलकाता पुलिस और सीबीआई द्वारा अल्केमिस्ट टाउनशिप, अल्केमिस्ट इंफ्रा रियल्टी और कंवर दीप सिंह सहित अल्केमिस्ट समूह के निदेशकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर से जुड़ा हुआ है। आरोपियों पर सामूहिक निवेश योजनाओं के माध्यम से अवैध रूप से 1,848 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बड़े पैमाने पर आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। निवेशकों को असामान्य रूप से उच्च रिटर्न की पेशकश या प्लॉट, फ्लैट और विला आवंटित करने का झूठा वादा किया गया था।
धन का इस्तेमाल शेयर खरीदने, अस्पताल निर्माण किया
ED ने बताया कि गबन किए गए धन को अल्केमिस्ट समूह की संस्थाओं से जुड़े जटिल वित्तीय लेनदेन के माध्यम से व्यवस्थित रूप से सेटल किया गया था, जिसका उद्देश्य धन के अवैध स्रोत को छिपाना था। इसके साथ ही ईडी ने आरोप लगाया कि इस धन का इस्तेमाल शेयर खरीदने और अल्केमिस्ट अस्पताल तथा ओजस अस्पताल के निर्माण में किया गया।
जानकारी दी गई कि पंचकूला में मौजूद अल्केमिस्ट अस्पताल के 40.94 प्रतिशत शेयर और ओजस अस्पताल के 37.24 प्रतिशत शेयर सोरस एग्रीटेक के पास हैं, जो कंवर दीप सिंह के बेटे करण दीप सिंह की कंपनी है। जांच एजेंसी ने कहा कि 127.33 करोड़ रुपये मूल्य के इन शेयरों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है।
यह भी पढ़ें : किस कंपनी ने भारतीयों को लगाया 800 करोड़ का चूना! ED की जांच में सामने आया चौंकाने वाला मामला
ED ने PMLA के तहत जांच 2018 में सांसद केडी सिंह, उनके बेटे करणदीप सिंह, अलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड, अलकेमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और समूह से जुड़ी कई अन्य कंपनियों और निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के तहत कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी, जिसमें कथित तौर पर हजारों ग्राहकों को धोखा दिया गया था।
ED के अनुसार, TMC के सांसद रह चुके अल्केमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड और अल्केमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड सहित अपनी कंपनियों का इस्तेमाल ग्राहकों को ज्यादा रिटर्न का लालच देकर निवेश के नाम पर भारी मात्रा में पैसे जुटाए गए। पैसे प्लॉट और फ्लैट की बिक्री और बुकिंग के जरिए भी जुटाया गया था।
यह भी पढ़ें : Apple को लगाया चूना! 6 पूर्व कर्मचारियों ने किया 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का स्कैम, क्या है पूरा मामला?
बता दें कि कंवर दीप सिंह दो बार टीएमसी के राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और साल 2020 में ही उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। इसके बाद अगले ही साल ED द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी इस मामले में दो आरोपपत्र दायर कर चुकी है और पहले ही 238.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
24 mins ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
1 hr agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
3 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
7 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
10 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
13 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
15 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines