जम्मू-कश्मीर के कठुआ में फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हो गई है। लगातार तीन दिन से इलाके के जूंथाना गांव में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सेना लगातार आतंकियों की धरपकड़ के लिए इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। 3 दिन में 2 आतंकी मारे गए हैं। वहीं, 4 जवान शहीद हुए हैं, सुरक्षाबलों को मौके से हथियारों का जखीरा मिला है। सूत्रों के अनुसार आतंकी इसी गांव के जंगल में बनी गुफाओं में दो अलग-अलग समूह में छिपे हैं। जुथाना इलाके के सुफैन गांव के पास मुठभेड़ चल रही है।
यह भी पढ़ें:एक लड़की को चुनना मुश्किल…दोनों से की शादी, मिलिए तेलंगाना के ‘अरमान मलिक’ से
कठुआ जिले में 27 मार्च से आतंकियों की तलाश में सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। सूत्रों के मुताबिक सेना को 9 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। एनकाउंटर में 3 जवान घायल हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात के अनुसार जब तक सभी आतंकियों का खात्मा नहीं हो जाता, ऑपरेशन जारी रहेगा। इलाके में जवानों की तैनाती को बढ़ाया गया है। 28 मार्च को ऑपरेशनल ग्रुप (SOG) के जवान तारिक अहमद, जसवंत सिंह, जगबीर सिंह और बलविंदर सिंह शहीद हुए हैं।
पहले बच निकले थे ये आतंकी
DSP धीरज सिंह समेत तीन जवानों को गोलियां लगी हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, घायलों का हालचाल जानने के लिए डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी जम्मू मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक छिपे आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट से जुड़े हैं। शहीदों के शव उनके परिजनों को सौंपने से पहले कठुआ पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। 23 मार्च को भी हीरानगर सेक्टर में मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों के एक गुट को सेना ने घेर लिया था, लेकिन सभी आतंकी बच निकले थे। माना जा रहा है कि ये आतंकी वही हैं, जो सान्याल से निकलकर जखोले गांव के पास देखे गए थे। ये इलाका हीरानगर सेक्टर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है।
यह भी पढ़ें:10 साल में जन औषधि केंद्रों ने 30 हजार करोड़ बचाए, 10 हजार नए केंद्र खोलेगी सरकार; ये है योजना
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
5 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
6 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines