Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू और कश्मीर में 1 अक्टूबर को होने वाले तीसरे चरण की वोटिंग से पहले सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। माना जा रहा है कि जैश के तीन से चार आतंकी कठुआ के बिलावर में छिपे हुए हैं। इस मुठभेड़ में अभी तक एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए हैं। वहीं एक एएसआई और डीएसपी ऑपरेशन में घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। रविवार को ऑपरेशन का दूसरा दिन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों की प्राथमिकता किसी भी तरीके से आतंकियों को निकलने नहीं देना है।
ये भी पढ़ेंः Jammu-Kashmir के तीसरे राउंड की 40 सीटों पर किसका गणित सुलझा… किसका उलझा?
कठुआ जिले के एक सुदूर गांव में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शनिवार की शाम को मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि बिलावर तहसील के कोग-मंडली गाव में शाम 5.30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों ने एक घर में आतंकियों के एक समूह की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर में एक हेड कांस्टेबल बशीर अहमद शहीद हो गए हैं, जबकि एक सहायक सब इंस्पेक्टर घायल हुए हैं। उन्हें गोली लगी है। इस बीच अधिकारियों ने शनिवार की शाम को कुलगाम से दो आतंकियों के शव बरामद किए हैं। डीआईजी जावेद अहमद मट्टू ने कहा कि डीएनए सैंपल इकट्ठा किए गए हैं। आतंकियों के पास हथियार भी बरामद किए गए हैं। इनमें 2 एके 47 राइफल, 5 मैगजीन और पिस्टल शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘उनकी गणित खराब है’, जेपी नड्डा ने उमर अब्दुल्ला पर कसा तंज, जानिए पूरा मामला
अधिकारियों ने कहा कि सूत्रों से मिली जानकारियों के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान उमेश अहमद वानी के तौर पर हुई है, जो कुलगाम के चवलगाम का रहने वाला है। बता दें कि एक दिन पहले कुलगाम में हुए एनकाउंटर सेना के 3 जवान और 1 पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक घायल सुरक्षा बलों की हालत स्थिर है।
जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। बीजेपी और कांग्रेस के साथ तमाम पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक रखी है। विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
15 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
35 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
53 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines