Elon Musk blame Ukraine for X cyber Attack: फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साइबर अटैक की खबरें सामने आ रही हैं। बीती रात X के मालिक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। इसके बाद से ही X पर ग्लोबल आउटेज देखने को मिल रहा है। वहीं अब एलन मस्क ने इसका जिम्मेदार यूक्रेन को ठहराया है। मस्क का कहना है कि X पर साइबर अटैक यूक्रेन ने किया है।
मस्क ने दिया बयान
अमेरिकी टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने ट्वीटर पर हुए साइबर अटैक का जिक्र किया। इस दौरान मस्क ने कहा कि अभी हमें भी पूरी तरह से नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ है। मगर यह एक बड़ा साइबर अटैक है, जिससे ट्वीटर की स्पीड कम करने की कोशिश की गई है। हैकर का IP एड्रेस यूक्रेन के किसी इलाके में ट्रेस हो रहा है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी राजदूत केके एहसान वागन कौन? जिन्हें अमेरिका में नहीं मिली एंट्री
किसी देश का हाथ- मस्क
इससे पहले एलन मस्क ने X पर जानकारी साझा करते हुए कहा था कि X पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है। वैसे तो X पर रोज ही कोई न कोई अटैक होता है। मगर इस बार कई चीजों की मदद से अटैक किया गया है। इसके पीछे किसी बड़े संगठन या देश का हाथ हो सकता है।
हजारों लोगों ने की शिकायत
एलन मस्क का कहना है क सोमवार को X पर बार-बार ग्लोबल आउटेज देखने को मिल रहा था। X की स्पीड स्लो हो रही थी। ऐसे में सर्विसेज को मॉनिटर करने पर पता चला कि भारत में 2000, अमेरिका में 18000 और UK में 10000 लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज की, जिसके बाद X की टीम भी एक्टिव हो गई।
डार्क स्टॉर्म ने ली जिम्मेदारी
बता दें कि हैकिंग ग्रुप डार्क स्टॉर्म ने टेलीग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए X पर साइबर अटैक की जिम्मेदारी ली है। डार्क स्टॉर्म एक फिलिस्तीनी समर्थक गुट है। इस ग्रुप ने गाजा पट्टी को लेकर इजराइल का साथ देने वाले देशों पर कई साइबर अटैक किए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘आजाद कश्मीर, फ्री फिलिस्तीन…’ कोलकाता की इस यूनिवर्सिटी में दिखे देश विरोधी नारे
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines