Electoral Bonds ADR Report: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का आज ऐलान होगा। उससे पहले, देश में इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा छाया हुआ है। इस साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना पर रोक लगा दी थी। अब एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने एक डेटा जारी किया है, जिससे बड़ा खुलासा हुआ है। एडीआर के डेटा से पता चलता है कि बीजेपी को 2017-18 में चुनावी बॉन्ड पेश होने के बाद से कुल दलों को मिले धन का 50 फीसदी हिस्सा प्राप्त हुआ है।
बीजेपी को मिली 50 फीसदी राशि
एडीआर ने बताया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 2017-18 में बीजेपी को 1450.9 करोड़ रुपये और 2018-19 में 210 करोड़ रुपये मिले वहीं, अगर इसे 12 अप्रैल से 2019 से 24 जनवरी 2024 की अवधि में मिले 6060.5 करोड़ में जोड़ दें तो यह राशि 7721.4 करोड़ रुपये हो जाती है। यह चुनावी बॉन्ड से मिले कुल 15,529 करोड़ का करीब 50 फीसदी हिस्सा है।
कांग्रेस को चुनावी बॉन्ड से कितने रुपये मिले?
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस को दो सालों में 383.3 करोड़ और 5 करोड़ रुपये मिले। वहीं, अबतक कुल 1810 करोड़ रुपये मिले। वहीं, टीएमसी को पिछले 2 सालों में 97.3 करोड़ रुपये मिले। टीएमसी को अबतक चुनावी बॉन्ड से कुल 1706.8 करोड़ रुपये मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजू जनता दल को 2018-19 में 213.5 करोड़ रुपये मिले। पार्टी को अबतक कुल 989 करोड़ रुपये मिले। इसमें एक अप्रैल 2019 से 11 अप्रैल 2019 तक का डेटा नहीं जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: 960 करोड़ चुनावी चंदा, डायमंड हाउस, प्राइवेट गोल्फ कोर्स, जानें किसान का बेटा कैसे बना 67 हजार करोड़ का मालिक?
2017 में हुई थी चुनावी बॉन्ड योजना की शुरुआत
बता दें कि चुनावी बॉन्ड योजना की शुरुआत 2017 में हुई थी। इसे सुप्रीम कोर्ट ने इस साल बंद कर दिया। कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को चुनावी बॉन्ड के जरिए मिले धन का ब्यौरा जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को चुनावी बॉन्ड की संख्या न बताने पर एसबीआई को फटकार लगाई और नोटिस भी जारी किया।
यह भी पढ़ें: किसको कितना मिला चुनावी चंदा? EC की वेबसाइट पर सामने आई डिटेल
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
47 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
4 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
6 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
7 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines