How Much Mamata Banerjee Got From Lottery King Santiago martin : सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनावी बॉन्ड योजना पर रोक लगाए जाने के बाद अब इससे जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पता चल रहा है कि किसने किस पार्टी को इस तरीके से कितना चुनावी चंदा दिया।
इस रिपोर्ट में हम बात करेंगे लॉटरी किंग के नाम से मशहूर सैंटियागो मार्टिन की कंपनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी को कितना चंदा दिया। यह भी जानेंगे कि टीएमसी को और किस-किस से कितना पैसा मिला। यह जानकारी भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी डाटा में सामने आई है।
टीएमसी को मिले कुल 1610 करोड़
टीएमसी को 12 अप्रैल 2019 और 24 जनवरी 2024 के बीच चुनावी बॉन्ड्स के जरिए 211 अलग-अलग डोनर्स से 1610 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा मिला। इसमें से सबसे ज्यादा पैसा पार्टी को लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की कंपनी से मिला है। मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने टीएमसी को 542 करोड़ रुपये की राशि दी है।
इसके अलावा टीएमसी को हल्दिया एनर्जी से 281 करोड़ रुपये और धारीवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर से 90 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा एमकेजे एंटरप्राइजेज और एवीईईएस ट्रेडिंग फाइनेंस नाम की कंपनियों ने ममता बनर्जी की पार्टी को 45-45 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड्स के माध्यम से दिया था।
बाकी किस पार्टी को कितना मिला?
लॉटरी किंग की कंपनी ने टीएमसी को जहां 542 करोड़ का चंदा दिया तो तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके को भी निराश नहीं किया। डीएमके को फ्यूचर गेमिंग से 509 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को कंपनी ने 160 करोड़ रुपये और भाजपा को 100 करोड़ रुपये दिए। कांग्रेस को फ्यूचर गेमिंग की ओर से 50 करोड़ रुपये का दान मिला।
3 पार्टियों को 90 प्रतिशत डोनेशन
अगर इस डाटा का एनालिसिस किया जाए तो पता चलता है कि फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कुल डोनेशन का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा तीन राजनीतिक दलों (टीएमसी, डीएमके और वाईएसआर कांग्रेस) को दिया है।
ये भी पढ़ें: आने वाली है दुनिया की पहली Lung Cancer की वैक्सीन! कैसे काम करेगा ये खास टीका
ये भी पढ़ें: इस देश में है अजब नियम; Beaches से पत्थर उठाए तो लगेगा दो लाख रुपये का जुर्माना
ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में ढूंढ निकाले ‘शिव’ और ‘शक्ति’; दुनिया के निर्माण के खुलेंगे रहस्य!
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
42 mins agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
2 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
3 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
6 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines