'लॉटरी किंग' से ममता बनर्जी को कितना मिला चुनावी चंदा? Electoral Bonds का सबसे बड़ा खरीदार

Electoral Bonds Mamata Banerjee Lottery King: लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग चुनावी बॉन्ड के जरिए राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा चुनावी चंदा देने वाली कंपनी है। इस कंपनी ने साल 2019 से 2024 के बीच 1368 करोड़ रुपये का चुनावी दान दिया था। बता दें कि फ्यूचर गेमिंग से सबसे ज्यादा चुनावी चंदा पाने वाली पार्टी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की टीएमसी है।

Kolkata Rape Murder Case compensation controversy

ममता बनर्जी

How Much Mamata Banerjee Got From Lottery King Santiago martin : सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनावी बॉन्ड योजना पर रोक लगाए जाने के बाद अब इससे जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पता चल रहा है कि किसने किस पार्टी को इस तरीके से कितना चुनावी चंदा दिया।

इस रिपोर्ट में हम बात करेंगे लॉटरी किंग के नाम से मशहूर सैंटियागो मार्टिन की कंपनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी को कितना चंदा दिया। यह भी जानेंगे कि टीएमसी को और किस-किस से कितना पैसा मिला। यह जानकारी भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी डाटा में सामने आई है।

टीएमसी को मिले कुल 1610 करोड़

टीएमसी को 12 अप्रैल 2019 और 24 जनवरी 2024 के बीच चुनावी बॉन्ड्स के जरिए 211 अलग-अलग डोनर्स से 1610 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा मिला। इसमें से सबसे ज्यादा पैसा पार्टी को लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की कंपनी से मिला है। मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने टीएमसी को 542 करोड़ रुपये की राशि दी है।

इसके अलावा टीएमसी को हल्दिया एनर्जी से 281 करोड़ रुपये और धारीवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर से 90 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा एमकेजे एंटरप्राइजेज और एवीईईएस ट्रेडिंग फाइनेंस नाम की कंपनियों ने ममता बनर्जी की पार्टी को 45-45 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड्स के माध्यम से दिया था।

बाकी किस पार्टी को कितना मिला?

लॉटरी किंग की कंपनी ने टीएमसी को जहां 542 करोड़ का चंदा दिया तो तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके को भी निराश नहीं किया। डीएमके को फ्यूचर गेमिंग से 509 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को कंपनी ने 160 करोड़ रुपये और भाजपा को 100 करोड़ रुपये दिए। कांग्रेस को फ्यूचर गेमिंग की ओर से 50 करोड़ रुपये का दान मिला।

3 पार्टियों को 90 प्रतिशत डोनेशन

अगर इस डाटा का एनालिसिस किया जाए तो पता चलता है कि फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कुल डोनेशन का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा तीन राजनीतिक दलों (टीएमसी, डीएमके और वाईएसआर कांग्रेस) को दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ