---विज्ञापन---

देश angle-right

बढ़ गया बीजेपी-कांग्रेस का चुनावी खर्च, चुनाव आयोग की रिपोर्ट में सामने आई बड़ी जानकारी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने इस साल 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड ) में हुए विधानसभा चुनावों में 344. 27 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जोकि 2017 की तुलना में पार्टी द्वारा किए गए 218.26 करोड़ रुपये से 58 % ज्यादा है। राज्यों द्वारा सौंपी गई चुनाव आयोग को […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने इस साल 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड ) में हुए विधानसभा चुनावों में 344. 27 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जोकि 2017 की तुलना में पार्टी द्वारा किए गए 218.26 करोड़ रुपये से 58 % ज्यादा है। राज्यों द्वारा सौंपी गई चुनाव आयोग को रिपोर्ट से पता चलता है कि कांग्रेस भी इस मामले में कुछ कम नहीं है। उसके भी चुनावी खर्चों में वृद्धि देखने को मिली है। कांग्रेस ने इस साल चुनावों में 194 .80 करोड़ रुपए खर्च किए, जोकि 2017 की तुलना में खर्च किए गए 108 .14 करोड़ रुपये से 80 प्रतिशत ज्यादा है।

अभी पढ़ें – Raju Srivastav Funeral: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आज दी जाएगी आखिरी विदाई, दिल्ली में अंतिम संस्कार

---विज्ञापन---

भाजपा ने सबसे ज्यादा यूपी में किया खर्च 

आंकड़ों से पता चलता है कि भाजपा ने सबसे ज्यादा 221.32 करोड़ रुपये यूपी में खर्च किए। जहां पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। 2022 के चुनावों के दौरान यूपी में चुनावी खर्च 175.10 करोड़ रुपये के आंकड़ों से 26 प्रतिशत अधिक है। हालांकि पंजाब और गोवा में वृद्धि देखने मिली है।

2022 में भाजपा ने पंजाब में 36. 70 करोड़ रुपये खर्च किए। 2017 में यह खर्च मात्र 7. 43 करोड़ था। इसके बावजूद वह सिर्फ 2 सीट ही जीत पाई। गोवा में पार्टी ने इस साल 19 करोड़ रुपये खर्च किए जो 2017 की तुलना में 4 .37 करोड़ रुपये से 4 गुना ज्यादा है। मणिपुर में इस साल 23 करोड़ ( 2017 में 7. 86 करोड़) और उत्तराखंड में 43.67 (2017 में 23.48 करोड़) था। गौरतलब है कि गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Corona Update: देश में कोरोना के फिर बढ़े मामले, 24 घंटे में आए 5443 नए केस, 26 की गई जान

सोशल मीडिया कैंपेन पर बड़ा हिस्सा 

पांच राज्यों में चुनावी खर्च का एक बड़ा हिस्सा अपने नेताओं के जुलूसों, प्रचारों और यात्राओं पर खर्च किया गया है। पार्टी ने 5 राज्यों के चुनाव में वर्चुअल कैंपेन पर 12 करोड़ खर्च किए हैं। कांग्रेस पार्टी का चुनावी खर्च का लेखा जोखा उपलब्ध नहीं है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया और वर्चुअल एप्स और कैंपेन पर 15.67 करोड़ रुपये खर्च करने की जानकारी दी है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 22, 2022 05:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola