चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, ECINet को इसी महीने किया जाएगा लॉन्च, लोगों से 10 तक मांगे सुझाव

Election Commission ECINet APP: भारतीय चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी ऑनलाइन सेवाओं को और तेज, सरल और पारदर्शी बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप बनाई है, जिसे इसी महीने लॉन्च करने की योजना है, लेकिन चुनाव आयोग इस मामले में देश की जानता की सहभागिता चाहता है, इसलिए आयोग ने एक बड़ा फैसला किया है.

Election Commission of India

Election Commission of India

Election Commission ECINet APP: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने नया साल शुरू होते ही बड़ा फैसला किया है. आयोग ECINet ऐप को इसी महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की प्लानिंग कर चुका है. इससे पहले आयोग ने ECINet को और स्मार्ट बनाने के लिए 10 जनवरी तक लोगों से सुझाव मांगे हैं, यानी चुनाव आयोग चाहता है कि देश की जनता भी सुधार प्रक्रिया में भागीदार बने, ताकि चुनाव आयोग की ऑनलाइन सर्विस ज्यादा तेज, सरकार और पारदर्शी बने.

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐप में ही सबमिट कर सकते हैं सुझाव

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, लोग 10 जनवरी 2026 तक ECINet ऐप डाउनलोड करके सर्फिंग करें और कोई भी कमी पेशी नजर आए तो चुनाव आयोग को अपना सुझाव भेजें. इसके लिए लोग ऐप में ही Submit Suggestions टैब के जरिए फीडबैक दे सकते हैं. ECINet ऐप को लोग गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी सीधी निगरानी करेंगे.

चुनाव-उपचुनाव में हुआ सफल ट्रायल

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में साल 2025 में हुए उपचुनाव में मोबाइल ऐप का सफल ट्रायल किया गया था. उस दौरान मिले फीडबैक के आधार पर ऐप में बदलाव किए गए हैं. अब न सिर्फ लोगों से सुझाव मांगे गए हैं, बल्कि CEO, DEO, ERO, पर्यवेक्षक और क्षेत्रीय अधिकारी स्तर तक के उपयोगकर्ताओं के सुझाव भी मांगे गए हैं. मिलने वाले फीडबैक के बाद आवश्यक बदलाव करके ऐप को और ज्यादा सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया जाएगा.

विज्ञापन

करीब 40 ऐप-वेबसाइट की गईं मर्ज

बता दें कि ECINet ऐप को बनाने की घोषणा 4 मई 2025 को की गई थी, जिसके बाद इसे बनाया गया. ऐप में पहले से काम कर रहीं एकरीब 40 अलग-अलग चुनावी ऐप्स और वेबसाइटों को जोड़ गया है. ECINet में वोटर हेल्पलाइन ऐप (VHA), C-Vigil, सक्षम, पोलिंग ट्रेंड, वोटर टर्नआउट ऐप, नो योर कैंडिडेट (KYC) जैसे कई एप्लिकेशन और वेबसाइट्स को मर्ज करके एक ऐप बनाया गया है, ताकि लोगों को चुनाव आयोग की सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ