क्या है यूनिक वोटर कार्ड? चुनाव में कैसे करेगा काम, वोटर्स को क्या लाभ?

Unique Voter Card: इलेक्शन कमीशन ने नए पहचान पत्र को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। जिसमें कहा गया कि आने वाले तीन महीने में यूनिक वोटर कार्ड लाने की योजना बना रहा है। इससे वर्तमान में नंबर्स को लेकर आ रही परेशानी हल हो जाएगी।

Unique Voter Card

Unique Voter Card: चीफ इलेक्शन कमीशन ने नए पहचान पत्र को लेकर कई अहम कदम उठाए हैं। दरअसल चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को कहा कि वह काफी लंबे समय से पुराने पहचान पत्र चला रहें है। हाल ही में आ रही नंबरों की समस्या को आगामी तीन महीने में हल कर लिया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि भारत का चुनावी खाता दुनिया का सबसे बड़ा मतदाता डेटाबेस है, जिसमें तकरीबन 99 करोड़ से अधिक मतदाता रजिस्टर्ड हैं।

विज्ञापन

यूनिक वोटर कार्ड क्या?

यह वो कार्ड होंगे, जिनसे वोटर्स अपने वोट का इस्तेमाल कर पाएंगे। यूनिक वोटर कार्ड की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें एक यूनिक एपिक नंबर होगा। अगर मतदाता किसी भी परिस्थिति में किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट होता है, तो इस एपिक नंबर के जरिए उसे दूसरी जगह मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा। वहीं, इसका दूसरा फायदा यह होगा कि पहले वह जहां का वोटर था वहां से उसे खुद ही हटा दिया जाएगा। पहले यह समस्या रहती थी कि मतदाता दूसरी जगह पर जाने के बाद अपना नाम मतदाता लिस्ट से हटाए बिना नई जगह ऐड करा लेते थे।

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आयोग पर लगे थे आरोप

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी राजनीतिक दलों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया था। हालांकि, गलत शिकायतें पाई जाने पर चुनाव आयोग ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। इसी के साथ आयोग ने यूनिक एपिक नंबर्स (Epic Numbers) को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

विज्ञापन

इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में मुद्दे को जोरों शोरों से उठाया। आयोग ने इस पर स्पष्ट करते हुए कहा था कि एक जैसे नंबर होने का यह मतलब नहीं है कि वह फर्जी वोटर हैं। आयोग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यूनिक एपिक नंबर से यह समस्या जल्द खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ