---विज्ञापन---

देश angle-right

BJP के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने में देरी क्यों? मंत्री ने गिनाई वजह और बताया प्रोसेस

BJP president election 2025: बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष होली के बाद मिल जाएगा। इसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी संविधान के अनुसार अभी आधे राज्यों में चुनाव की प्रकिया संपन्न नहीं हुई है।

---विज्ञापन---

BJP new national president: बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर पिछले काफी दिनों से गहमागहमी का माहौल है। लेकिन अब खबर आ रही है इसके लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव मार्च के मध्य तक हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी जानकारी में बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव प्रोसेस से होता है। पब्लिक डोमेन में जो जानकारी है उसके अनुसार होली के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राज्य इकाइयों के चुनाव के बाद होगा। यह प्रकिया पहले जनवरी तक पूरी होनी थी, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते इसे फरवरी तक टाल दिया गया। इसके बाद आधे से ज्यादा राज्यों में संगठन के चुनाव नहीं होने के कारण नए अध्यक्ष के चुनाव में देरी हो रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः Election Commission का बड़ा ऐलान, डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड का मुद्दा जल्द सुलझाया जाएगा

भाजपा का संविधान क्या कहता है?

भाजपा संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कम से कम आधे राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया की पूरी होने के बाद होता है। इसके लिए राज्य स्तर पर हो रही चुनाव प्रकिया में तेजी लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार फिलहाल 36 राज्यों में 12 में ही चुनाव संपन्न हुए हैं यानी कम से कम 6 और राज्यों में चुनाव होना जरूरी है। प्रदेश अध्यक्षों के साथ-साथ निर्वाचक मंडल के सदस्यों का चयन भी किया जाना है।

---विज्ञापन---

जानें कब से अध्यक्ष हैं जेपी नड्डा

बता दें कि जेपी नड्डा सबसे पहले 17 जून 2019 को भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को औपचारिक रूप से पार्टी की कमान संभाली। नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 35 राज्यों में चुनाव लड़ा। जहां पार्टी को 16 राज्यों में जीत मिली। वहीं केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की।

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने सिलवासा में दिया फिटनेस मंत्र, मोटापे को लेकर जताई चिंता, दिए ये सुझाव

---विज्ञापन---
First published on: Mar 08, 2025 10:16 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola