हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चुनाव तारीखों की घोषणा से पहले जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव, 200 अफसरों के तबादले

Assembly Election 2024: चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र-हरियाणा समेत 4 राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके लिए चुनाव आयेाग ने आज दोपहर 3 बजे प्रेस काॅन्फ्रेंस बुलाई है।

विज्ञापन
Election Commission

Election Commission Press Conference Update: चुनाव आयोग आज जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके लिए आयोग ने आज 3 बजे प्रेस काॅन्फ्रेंस बुलाई है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इधर हरियाणा और महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हरियाणा में 3 नवंबर और महाराष्ट्र में 26 नवंबर को तारीखों की घोषणा हो सकती है। ऐसे में किन राज्यों में चुनाव होने हैं इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

चुनाव की घोषणा से पहले जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के डीएम और एसपी बदले गए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 200 अधिकारी इधर से उधर भेजे गए हैं। बता दें कि इसके लिए लिए निर्वाचन आयोग ने कुछ सप्ताह पहले निर्देश दिया था कि वे राज्य में अपने अपने गृह जिलों में तैनात अधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में करें जहां चुनाव होने हैं।

जम्मू-कश्मीर में थीं 111 सीटें

जम्मू और कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें है। विधानसभा सीटों में से 43 जम्मू क्षेत्र में और 47 सीटें कश्मीर घाटी में है। 90 विधानसभा सीटों में से सात सीटें अनुसूचित जाति और नौ सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 में विधानसभा सीटें बढ़ाने के बाद परिसीमन ज़रूरी हो गया था।  इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 111 सीटें थीं। इसके अलावा 24 सीटें पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (पीओके) में थीं।

परिसीमन के बाद इतनी रह गई सीटों की संख्या

जब लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया गया तब यहां सिर्फ 107 सीटें रह गईं। पुनर्गठन अधिनियम में इन सीटों को बढ़ाकर 114 कर दिया गया है। इनमें 90 सीटें जम्मू-कश्मीर के लिए और 24 POK के लिए हैं। परिसीमन आयोग ने सात सीटें बढ़ाने की सिफारिश की थी। इसके साथ ही जम्मू में 37 से 43 और कश्मीर में 46 से 47 सीटें हो गई थी।

26 नवंबर को पूरा हो रहा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। वहीं महाराष्ट्र में अभी बीजेपी शिवसेना और एनसीपी की अगुवाई वाली महायुति सरकार सत्ता में है। 2019 का विधानसभा चुनाव बीजेपी और संयुक्त शिवसेना ने साथ मिलकर लड़ा था। बीजेपी ने इस चुनाव में सबसे अधिक 106 सीटों पर चुनाव जीता था। वहीं संयुक्त शिवसेना ने 56 सीटें जीती थी, लेकिन दोनों में सरकार बनाने को लेकर विवाद होने के बाद शिवसेना ने कांग्रेस और शरद पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

ये भी पढ़ेंः मंकीपॉक्स भारत के लिए कितना खतरनाक? पाकिस्तान समेत 15 देशों में मिले केस, WHO ने लगाई हेल्थ इमरजेंसी

हरियाणा-झारखंड में होने हैं विधानसभा चुनाव

हरियाणा में भी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में आज चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा कर सकता है। 2019 के चुनाव में बीजेपी को 41 और जजपा को 10 सीटें मिली थीं। वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल भी 3 जनवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में झारखंड में भी विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। झारखंड में चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान बाद में भी कर सकता है।

ये भी पढ़ेंः क्या है EOS-08 मिशन? ISRO ने किया लॉन्च, जानें क्या है इसकी खासियत? आपदा में होगा मददगार

उपचुनाव की तारीखें हो सकती हैं घोषित

इसके अलावा चुनाव आयोग यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों को ऐलान भी कर सकता है। बता दें कि यूपी की 10 और राजस्थान की 6 सीटें फिलहाल खाली है। ऐसे में इन सीटों पर उपचुनाव की तारीखें आज चुनाव आयोग घोषित कर सकता है। वहीं लोकसभा की खाली सीटों पर भी चुनाव का ऐलान हो सकता है। जिसमें राहुल गांधी की वायनाड सीट भी शामिल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें