---विज्ञापन---

मंकीपॉक्स भारत के लिए कितना खतरनाक? पाकिस्तान समेत 15 देशों में मिले केस, WHO लगा चुका हेल्थ इमरजेंसी

Monkeypox Alert In India: पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का पहला मरीज मिल चुका है, जो भारत के लिए टेंशन की बात है। महामारी भारत के लिए कितनी खतरनाक है? खतरनाक है या नहीं, इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट ने अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं कि महामारी को लेकर भारत का क्या रुख है?

---विज्ञापन---

Monkeypox Dangerous or Not For India: मंकीपॉक्स महामारी फैलती जा रही है। दुनियाभर के 70 देशों में यह पहले से फैली हुई है और ताजा केस 15 देशों में मिल चुके हैं। आज पाकिस्तान में भी मंकीपॉक्स का मरीज मिला, जिसने भारत के लिए भी टेंशन बढ़ा दी है, हालांकि भारतीय चिकित्सक इसे भारत के लिए खतरनाक नहीं बता रहे, लेकिन WHO की ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी को देखते हुए देश में अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है। WHO की एडवाइजरी के अनुसार, लोगों को स्किन पर चकते पड़ें और घाव होने लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। यह मंकीपॉक्स हो सकता है, जो एक संक्रामक बीमारी है और संपर्क में आने से दूसरे लोगों को भी हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इन 15 देशों में फैल चुकी बीमारी

बता दें कि मंकीपॉक्स के केस पाकिस्तान, स्वीडन, कांगो, केन्या, रेवांडा, युगांडा और बुरुंडी समेत 15 देशों में मिल चुके हैं। साल 2022 में महामारी अमेरिका और ब्रिटेन में भी फैली थी। आज तक इस महामारी के करीब 27 हजार मरीज मिल चुके हैं और 1000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मिला मरीज

बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बीते दिन मंकीपॉक्स का मरीज मिला, जो गत 3 अगस्त को ही सऊदी अरब से लौटा। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने महामारी का केस मिलने की पुष्टि की और बताया कि मरीज को क्वारंटाइन कर दिया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी ले लिए हैं। पूरे देश में महामारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

---विज्ञापन---

 

भारत के लिए टेंशन की बात, पर डरना नहीं है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के कम्यूनिटी मेडिसिन के HOD डॉ. जुगल किशोर कहते हैं कि पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का मरीज मिलना टेंशन वाली बात है, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। अभी यह महामारी सबसे ज्यादा यूरोप और अफ्रीका में फैली है। एशियाई देशों में इसका खतरा बढ़ा नहीं है। यह संक्रामक बीमारी है, लेकिन यह हवा के जरिए नहीं फैलती, बल्कि छूने से फैलती है, इसलिए लोग घबराएं नहीं सतर्क रहें। बता दें कि भारत में जनवरी 2022 से जून 2024 के बीच मंकीपॉक्सय के 27 मरीज मिले थे। साल 2023 में पाकिस्तान में 9 केस मिले थे।

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 16, 2024 11:07 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola