Election Commission e-Sign Feature: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने ई-साइन फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे जहां वोटर लिस्ट से नाम हटाना आसान नहीं होगा, वहीं वोटर आईडी का मिसयूज रोका जा सकेगा. बता दें कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोट चोरी के आरोप लगने के चलते चुनाव आयोग ने इस फीचर को लॉन्च करने का कदम उठाया, जिसे ईसीआईनेट (ecinet) पोर्टल और ऐप पर पेश किया गया है.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम, इस राज्य में रद्द किया 42 पार्टियों का रजिस्ट्रेशन
सांसद राहुल गांधी ने लगाए थे आरोप
बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा में वोटर लिस्ट में हेर-फेर के आरोप लगाए थे. वोटरों के नाम हटाने के लिए किए गए 6000 आवेदनों का खुलासा किया था. इससे पहले उन्होंने बिहार SIR के बाद वोट चोरी के आरोप चुनाव आयोग पर लगाए थे, इसलिए चुनाव आयोग ने वेरिफिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का फैसला किया, जिसके तहत ई-साइन फीचर डेवलप करके लॉन्च किया है.
यह भी पढ़ें: वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब, पढ़ें ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
फर्जी आवेदन रोकने में मिलेगी मदद
बता दें कि ई-साइन फीचर के जरिए वोटर्स की आइडेंटिफिकेशन वेरिफाई होगी. जब वोटर्स वोटर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे. वोटर लिस्ट से नाम हटाने या नाम में सुधार करने के लिए आवेदन करेंगे तो आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करेंगे. वोटर वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया फर्जी आवेदनों को रोकने में मददगार साबित होगी. इससे न सिर्फ नाम और नंबर वेरिफाई होगा, बल्कि पता चलेगा कि वोटर लिस्ट में पहले से नाम है या नहीं.
यह भी पढ़ें: क्या है BNS 2023 की धारा 227? चुनाव आयोग के शपथ पत्र में है जिसका जिक्र
ऐसे काम करेगा ई-साइन फीचर
बता दें कि ई-साइन फीचर लॉन्च होने के बाद ईसीआईनेट पोर्टल पर फॉर्म 6 (नए रजिस्ट्रेशन के लिए), फॉर्म 7 (नाम हटाने के लिए), फॉर्म 8 (सुधार के लिए) सीधे ही भरने की परमिशन नहीं मिलेगी. आवेदन को ई-साइन फीचर ओपन करके आधार नंबर सबमिट करके OTP जनरेट करना होगा. रजिस्टर्ड नंबर पर आया OTP दर्ज करके ओके करने पर वेरिफिकेशन हेा जाएगी, जिसके बाद आवेदक फॉर्म जमा करने के लिए वापस ईसीआईनेट पोर्टल पर आ जाएगा. बाकी प्रोसेस पहले जैसा ही होगा.
खबर अपडेट हो रही है..
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines