बिहार चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम, इस राज्य में रद्द किया 42 पार्टियों का रजिस्ट्रेशन

Why ECI revoked registration of parties like MMK and KMDK in Tamil Nadu: इन सभी पार्टियों ने पिछले छह वर्षों (2019 के बाद) से किसी भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। आयोग के मुताबिक ये नियम है कि कोई राजनीतिक पार्टी अगर ऐसा करती है तो उसका पंजीकरण रद्द किया जा सकता है। आयोग के मुताबिक जिन पार्टियों का रजिस्ट्रेन रद्द किया है उसमें से एक भी पार्टी ने बीते छह सालों में लोकसभा या विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर अपने उम्मीदवार को चुनाव नहीं लड़ाया था।

Election Commission deregisters 42 unrecognized parties in Tamil Nadu reasons 2025,Impact of Tamil Nadu political party cancellations on Bihar assembly elections 2025,Why ECI revoked registration of parties like MMK and KMDK in Tamil Nadu,Bihar voter list revision 2025 vs Tamil Nadu party deregistration by Election Commission,Rules for political party registration renewal in India ECI guidelines 2025

चुनाव आयोग

विज्ञापन

Why ECI revoked registration of parties like MMK and KMDK in Tamil Nadu: इलेक्शन कमीशन (Election Commission) से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, आयोग ने तमिलनाडु की 42 राजनीतिक पार्टियों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। चुनाव आयोग ऑफ इंडिया ने तमिलनाडु की 42 रजिस्टर्ड अनरेकग्नाइज्ड पॉलिटिकल पार्टियों (RUPPs) का पंजीकरण रद्द कर दिया है।

तमिलनाडू मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार्रवाई आयोग के दूसरे चरण की डीरेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें पूरे देश में कुल 474 ऐसी पार्टियां की जांच किया गया है। आइए आपको खबर में बताते हैं कि बिहार चुनाव पर चुनाव आयोग के इस कदम का क्या कोई असर पड़ेगा या नहीं?

विज्ञापन

चुनाव आयोग क्यों और किस स्थिति में किसी पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द कर सकता है?

जानकारी के अनुसार इन सभी पार्टियों ने पिछले छह वर्षों (2019 के बाद) से किसी भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। आयोग के मुताबिक ये नियम है कि कोई राजनीतिक पार्टी अगर ऐसा करती है तो उसका पंजीकरण रद्द किया जा सकता है। आयोग के मुताबिक जिन पार्टियों का रजिस्ट्रेन रद्द किया है उसमें से एक भी पार्टी ने बीते छह सालों में लोकसभा या विधानसभा चुनाव में एक भी सीट पर अपने उम्मीदवार को चुनाव नहीं लड़ाया था।

राजनीतिक पार्टियों के लिए ये हैं नियम

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक देश में राजनीतिक पाटियों के लिए पांच वर्षों के भीतर कम से कम एक चुनाव लड़ना अनिवार्य होता है। बता दें तमिलनाडु में जिन पार्टियों के रजिस्ट्रेन रद्द किए गए उनमें से कुछ प्रमुख हैं मणिथनेया मक्कल काची (MMK), तमिलनाडु पीपुल्स प्रोग्रेसिव,कोंगुनाडु मक्कल देशिया काची (KMDK) और ह्यूमैनिटी पीपुल्स पार्टी। चुनाव आयोग का दावा है कि ये कदम देश की चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

क्या इससे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कोई असर पड़ेगा?

राजनीतिक जानकारों की मानें तो तमिलनाडु की इन 42 पार्टियों के पंजीकरण रद्द होने से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कोई सीधा या अप्रत्यक्ष असर नहीं पड़ेगा। ये पार्टियां मुख्य रूप से तमिलनाडु-केंद्रित हैं और बिहार में उनकी कोई सक्रियता या उपस्थिति नहीं रही है। बता दें नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 होने हैं। फिलहाल राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत 65 लाख वोटरों के नाम हटाए जाने का काम हो रहा है, जिसका विपक्ष विरोध कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ