Election commission Changed Voting Date: चुनाव आयोग ने आज बड़ा फैसला लेते हुए तीन राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीख बदल दी है। आयोग के अनुसार अब केरल, पंजाब और यूपी में 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि नतीजे पहले की तरह 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि 13 नवंबर को होने वाली वोटिंग को टालने के लिए कांग्रेस, भाजपा समेत कई दलों ने चुनाव आयोग से अपील की थी।
पार्टियों ने इसके पीछे तर्क दिया था कि कई त्योहारों के चलते 13 नवंबर को वोटिंग कम हो सकती है। बीजेपी ने उपचुनाव की तारीख में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया था। बीजेपी ने कहा कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और प्रयागराज में लोग पहले से ही पहुंच जाते हैं। ऐसे में बीजेपी की मांग थी कि 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को मतदान कराया जाए।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: DGP पद से क्यों हटाईं गईं रश्मि शुक्ला? चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
यूपी में इन सीटों पर होना है उपचुनाव
यूपी में प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव होने है, वहीं पंजाब की 4 और केरल की 1 सीट पर विधानसभा का उपचुनाव होना है। यूपी में कानपुर की सीसामऊए मैनपुरी की करहल, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी और मीरापुर सीट शामिल है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में मनोज जरांगे के यूटर्न से किसका फायदा? BJP-NCP फैसले से गदगद
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
1 hr ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
2 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
4 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
15 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines