चुनाव आयोग ने 3 राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीख बदली, जानें क्या हुआ बदलाव?

Assembly By Poll Reschedule: पंजाब, केरल और यूपी उपचुनाव की तारीख चुनाव आयोग ने बदल दी है। आयोग ने बताया कि अब 13 नवंबर की बजाय तीनों राज्यों में 20 नवंबर को मतदान होगा।

Assembly By Poll Reschedule in UP Kerala and Punjab

Assembly By Poll Reschedule

विज्ञापन

Election commission Changed Voting Date: चुनाव आयोग ने आज बड़ा फैसला लेते हुए तीन राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीख बदल दी है। आयोग के अनुसार अब केरल, पंजाब और यूपी में 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि नतीजे पहले की तरह 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि 13 नवंबर को होने वाली वोटिंग को टालने के लिए कांग्रेस, भाजपा समेत कई दलों ने चुनाव आयोग से अपील की थी।

alt

विज्ञापन

पार्टियों ने इसके पीछे तर्क दिया था कि कई त्योहारों के चलते 13 नवंबर को वोटिंग कम हो सकती है। बीजेपी ने उपचुनाव की तारीख में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया था। बीजेपी ने कहा कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और प्रयागराज में लोग पहले से ही पहुंच जाते हैं। ऐसे में बीजेपी की मांग थी कि 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को मतदान कराया जाए।

यूपी में इन सीटों पर होना है उपचुनाव

यूपी में प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव होने है, वहीं पंजाब की 4 और केरल की 1 सीट पर विधानसभा का उपचुनाव होना है। यूपी में कानपुर की सीसामऊए मैनपुरी की करहल, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी और मीरापुर सीट शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ