Voting from Home : कोई ऐसा बुजुर्ग जिसका उम्र 85 साल से ज्यादा है या ऐसा दिव्यांग जिसकी दिव्यांगता 40 फीसदी से ज्यादा है, वह इस लोकसभा चुनाव में घर बैठे वोट डाल सकता है। चुनाव आयोग ने इसके लिए खास सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एरिया के बूथ अधिकारी (BLO) को शुरू में ही बताना होगा। अपने बूथ एरिया की जानकारी नजदीकी चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in से ले सकते हैं। वहीं नगर पालिका या नगर निगम से भी अपने BLO के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
भरना होगा फॉर्म 12D
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए फॉर्म 12D भरकर अपने एरिया के रिटर्निंग ऑफिसर को देना होगा। फॉर्म को चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in से या यहां दिए गए लिंक (Form 12D) पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर फॉर्म भरने में कोई परेशानी आए तो BLO की मदद ले सकते हैं।
कब है आखिरी तारीख
जिस एरिया में चुनाव होना है, चुनाव आयोग वहां के लिए अधिसूचना जारी करता है। इसके बाद ही उम्मीदवार नॉमिनेशन फाइल करते हैं। अधिसूचना जारी होने के 4 दिन के अंदर बुजुर्ग और दिव्यांग को BLO को बताना पड़ता है कि वे वोट घर से देंगे। इस दौरान फॉर्म 12D भरकर देना होता है। इसके बाद वोटिंग की जानकारी वोटर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दे दी जाएगी। अगर बात दिल्ली की करें तो दिल्ली में फॉर्म 12D भरने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है।
यह भी पढ़ें : कैसे होती है जमानत जब्त? प्रत्याशियों को कितने पैसे देता है चुनाव आयोग
पहले चरण की वोटिंग कल
इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग कल यानी 19 अप्रैल को 102 सीटों पर होगी। दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को, छठवें चरण की वोटिंग 25 मई को और सातवें चरण की वेटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
47 mins agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
56 mins ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines