हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लोकसभा में बढ़ा एकनाथ शिंदे का कुनबा, उद्धव गुट के 6 बागी MPs को स्पीकर ने दी मान्यता

स्पीकर ओम बिरला ने शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के शिवसेना (शिंदे) में विलय को मंज़ूरी दे दी है. इसके अलावा, स्पीकर ने TMC से अलग होकर NCPI (नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया) बनाने वाले 20 सांसदों के लिए लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था को भी मंज़ूरी दे दी है

विज्ञापन
Credit: News24

लोकसभा में एकनाथ शिंदे का कुनबा बढ़ गया है. स्पीकर ओम बिरला ने शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के शिवसेना (शिंदे) में विलय को मंज़ूरी दे दी है. इसी के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसदों वाली 7वें नंबर की पार्टी बन गई है. इसके अलावा, स्पीकर ने TMC से अलग होकर NCPI (नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया) बनाने वाले 20 सांसदों के लिए लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था को भी मंज़ूरी दे दी है. हालांकि NCPI के साथ उनके विलय को स्पीकर की मंज़ूरी का अभी इंतज़ार है.

ये भी पढ़ें: पहले पार्टी में टूट, अब मर्जर… NCP को लेकर क्या है BJP का ‘मेगा प्लान’? खुद के फायदे के लिए बनाया नया ब्लूप्रिंट

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

उद्धव गुट के बागी सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर के फैसले के बाद महराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने किसी को भी उनसे हाथ मिलाने के लिए कोई दबाव या लालच नहीं दिया है. शिंदे ने कहा कि वो बागी नेता उनपर भरोसा करते हैं, इसीलिए वो उद्धव की शिवसेना को छोड़कर उनके पास आए हैं. उन्होंने आगे कहा कि जितने भी सांसद पिछले तीन-चार सालों में उनसे जुड़े है, वो सब उनपर अटूट विश्वास रखते हैं कि उनके साथ कभी कोई धोखा नहीं होगा और सभी वादों को पूरा किया जाएगा. शिंदे ने कहा कि वो किसी पार्टी को तोड़ने की राजनीति नहीं करते. उन्होंने कहा कि वो बस चाहते हैं कि उनके साथ जुड़े सांसद जनता के हितों के लिए काम करें. डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसा करने में वो अपने सांसदों का पूरा सहयोग करेंगे.

विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे बागी सांसद

18 जुलाई 2026 को लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी की गई पार्टी पोजीशन के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के अभी 28 सांसद हैं. हालांकि इसमें ये भी कहा गया है कि अलग हुए टीएमसी के 20 सांसदों को अलग बैठने की व्यवस्था दी गई है. इससे ये पता चलता है कि लोकसभा सचिवालय ने अभी टीएमसी से अलग हुए दल को अपनी मान्यता नहीं दी है. हालांकि संसदीय कार्य मंत्रालय के तरफ से कल उनको यानी टीएमसी से अलग 20 सांसदों वाले दल के नेता को सर्वदलीय बैठक में बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक, सुदीप बंदोपाध्याय लोकसभा में एनसीपीआई के नेता होंगे. वहीं काकोली घोष को एनसीपीआई का नामित चीफ व्हिप बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: CM बंगले पर ‘सीक्रेट मीटिंग’ से अजित पवार की NCP में क्यों मचा बवाल? क्यों भड़की हुई हैं सुनेत्रा पवार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola