---विज्ञापन---

देश angle-right

भारत में हुआ चांद का दीदार, कल धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भारत में रविवार को चांद का दीदार होने के बाद सोमवार को पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। देर शाम जामा मस्जिद से इमाम बुखारी ने चांद दिखने की पुष्टी की है।

---खबर नीचे जारी है---

भारत में रविवार को चांद का दीदार होने के बाद सोमवार को पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। देर शाम जामा मस्जिद से इमाम बुखारी ने भी चांद दिखने की पुष्टी की है। जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोग ईद की खरीदारी करने में जुट गए हैं। दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में देर रात तक लोग ईद की खरीदारी में जुटे रहे। वहीं मुस्लिम इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में भी ईद की नमाज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे से ईद की नमाज का समय शुरू हो जाएगा। जो करीब सुबह 9 बजे तक रहेगा।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बाजारों में उमड़ी भीड़

---खबर नीचे जारी है---

चांद के दीदार के बाद दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में मुस्लिम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों के बाजारों में लोग कपड़ों की खरीदारी करते दिखे। जामा मस्जिद, मटिया महल, दरियागंज, मुस्तफाबाद, ओखला, शाहीनबाग आदि मुस्लिम बहुल इलाके देर रात तक गुलजार रहे। इन इलाकों के बाजारों में लोग ईद पर बनने वाले व्यंजनों को खरीदते दिखे। इसी तरह नोएडा और गाजियाबाद के बाजारों में भी मुस्लिम समाज के लोग बड़ी तादाद में खरीदारी करते दिखे। नोएडा का अट्टा बाजार और गाजियाबाद की घंटाघर मार्केट ईद के चलते देर रात तक खुली रही।


अब जानिए कैसे तय होती है ईद की तारीख

सऊदी अरब में रमजान का महीना भारत से एक दिन पहले शुरू हो जाता है। इसलिए सऊदी अरब में चांद देखने के बाद ही भारत में अगले दिन ईद का पर्व मनाया जाता है। इस बार सऊदी अरब में 1 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई थी। जबकि भारत में रमजान का महीना 2 मार्च से शुरू हुआ था। जब सऊदी अरब में चांद दिखाई दे जाता है तब चांद कमेटियों और ईमामों द्वारा भारत में ईद की तारीख की घोषणा की जाती है। भारत में चांद 30 मार्च को दिखाई दिया है जिसके बाद अब 31 मार्च यानी सोमवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

 

 

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Mar 30, 2025 07:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola