World Hindi Conference: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दिलाने के प्रयास जारी हैं और इस दिशा में प्रगति हुई है, लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा।
एस जयशंकर ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में ये बातें कही। कार्यक्रम में ये घोषणा की गई कि अगला विश्व हिंदी सम्मेलन अगले साल 15-17 फरवरी तक नाडी, फिजी में आयोजित किया जाएगा।
अभी पढ़ें – विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ग्लोबल टेरर पर प्रहार, बोले- 26/11 को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा
संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को आधिकारिक भाषाओं में शामिल करने के प्रयासों के बारे में पूछे जाने पर, एस जयशंकर ने कहा, “आपको पता होगा कि यूनेस्को में हिंदी का उपयोग किया जा रहा है। जहां तक इसके मुख्यालय में हिंदी के उपयोग का सवाल है, हमारा उनके साथ एक समझौता ज्ञापन है।
एस जयशंकर ने कहा कि यूनेस्को सोशल मीडिया और न्यूज़लेटर्स में हिंदी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे विस्तारित करने में कुछ समय लगेगा, यह इतना आसान नहीं है कि यूएन प्रक्रिया में एक भाषा पेश की जाए।” उन्होंने कहा, “इस पर काम किया जा रहा है, प्रगति हुई है और हमें उम्मीद है कि यह आगे बढ़ेगा।”
ये हैं संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाएं
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं हैं। इनमें अंग्रेजी, रूसी, स्पेनिश, चीनी, अरबी और फ्रेंच शामिल है। कार्यक्रम में शामिल विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, “12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन अगले साल 15-17 फरवरी से नाडी, फिजी में किया जाएगा। यह फीजी सरकार के विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विश्व हिंदी सम्मेलन और वेबसाइट के लोगो का भी अनावरण किया गया।
जानकारी दी गई कि लोगो को एक प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया है। इसमें 1,436 एंट्री हुई थीं, जिसमें से 78 को शॉर्टलिस्ट किया गया और मुंबई के मुन्ना कुशवाहा की एंट्री को आखिरकार चुना गया। विजेता को ₹75,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – आंतरिक सुरक्षा को लेकर चिंतन शिविर में PM मोदी बोले- अगले 25 साल ‘अमृत पीठ’ निर्माण के लिए होंगे
इससे पहले, एस जयशंकर ने 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन के आयोजन के लिए गठित सलाहकार समिति और उप-समितियों की पहली बैठक में भाग लिया। एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “12वें विश्व हिंदी सम्मेलन के आयोजन के लिए गठित सलाहकार समिति और उप-समितियों की पहली बैठक में भाग लिया। मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के प्रचार के लिए उल्लेखनीय प्रयास कर रही है।”
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को होगा समारोह
5 mins agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
30 mins agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
1 hr ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
5 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
5 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines