नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम बीते 8 वर्षों से अभाव और दबाव से बनी व्यवस्था को बदलने का प्रयास कर रहे हैं, डिमांड और सप्लाई के गैप को भरने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली स्थित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘चीजों को व्यवस्थित करने के लिए हमने तीन रास्ते चुने हैं। एक आधुनिक तकनीक का रास्ता है, दूसरा मूल सुविधाओं के सैचुरेशन का लक्ष्य है और तीसरा आत्मनिर्भरता का रास्ता है।’ बता दें कि मोदी सरकार का केंद्र में अब लगातार दूसरा कार्यकाल चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां CVC के नए शिकायत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया।
मोदी ने आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम में नैतिकता एवं सदाचार पर पुस्तिकाएं निवारक सतर्कता पहल और केंद्रीय सतर्कता आयोग की समाचार पत्रिका विजआई वाणी का भी विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के तहत किए जा रहे कार्यों पर जोर मारा।
उन्होंने कहा, ‘आज हम डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता के लिए जो जोर लगा रहे हैं उससे घोटालों का स्कोप भी समाप्त हो गया है। राइफल से लेकर फाइटर जेट्स और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट तक आज भार खुद बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।’
मोदी बोले- मैंने बहुत गालियां सुनीं
पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध काम करने वाले CVC और बाकी संगठनों को रक्षात्मक होने की जरूरत नहीं है। मैं लंबे अरसे से इस व्यवस्था से निकला हूं, लंबे अरसे तक सरकार के प्रमुख के रूप में काम करने का मौका मिला, मैंने बहुत गालियां सुनीं है, बहुत आरोप सुना है,मेरे लिए कुछ नहीं बचा है।
अभी पढ़ें – डेनमॉर्क की मदद से भारत का जल प्रबंधन होगा मजबूत, जानें कैसे
CVC के कार्यक्रम में पीएम ने कहा, ‘छात्र यहां आए हैं लेकिन सिर्फ 20% पुरुष भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में इनाम ले गए और 80% इनाम बेटियां ले गई। इस 20 को 80 कैसे करें क्योंकि डोर तो उनके हाथ में है। इन पुरुष में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ वही ताकत पैदा हो जो बेटियों के दिल-दिमाग में है।’
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
20 mins agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
34 mins ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
13 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
14 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
15 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines