दिव्या अग्रवाल की रिपोर्ट। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने फर्जी विश्वविद्यालयों की जानकारी जारी की है। जिसमें दिल्ली के आठ और उत्तर प्रदेश के चार विश्वविद्यालय हैं, इनके पास अब डिग्री जारी करने के अधिकार नहीं है। यूनिवर्सिटी Grant कमिशन यानी वो संस्था जो विश्वविद्यालयों को डिग्री देने का अधिकार सौंपते हैं, उसी संस्था ने इन संस्थानों की मान्यता रद्द कर दी है। ऐसे में अगर ये विश्वविद्यालय डिग्री जारी करते हैं तो वह मान्य नहीं होगी।
नियमों के विपरीत हो रहा था काम
यूजीसी के सचिव मनीष जोशी ने सूची जारी करते हुए कहा ‘देश भर में कई विश्वविद्यालय यूजीसी अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे थे, ये संस्थान छात्रों को जो डिग्री थमा रहे थे वे यूजीसी के नियमों के बिल्कुल विपरीत हैं। ऐसे में अब ये विश्वविद्यालय जो डिग्री प्रदान करेंगे वह न तो मान्य होगी न और ही उच्च शिक्षा या रोजगार के उद्देश्य से प्रयोग में लाई जा सकेगी। क्योंकि इनकी मान्यता रद्द कर दी गई है।
ये भी पढ़ेंः OFSS Bihar third merit list 2023: बिहार 11वीं में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, जानें जरूरी डिटेल्स
यूजीसी ने एक पब्लिक नोटिस के माध्यम से लोगों को आगाह किया है, जिसमें कई चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि यह तमाम विश्वविद्यालय सालों से चल रहेहैं, जबकि समय समय पर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन राज्य सरकार को लिखता रहता हैं कि वो अपने-अपने राज्यों में फर्जी संस्थानों पर करवाई करें, क्योंकि साल दर साल इनकी संख्या बढ़ रही है। जिससे बाद में कार्रवाई करने में मुश्किल होती है।
यूजीसी ने कहा कि सबसे जरूरी यह है कि किसी भी शैक्षिक संस्थान में एडमिशन लेने से पहले देख ले की वो यूजिसी से मान्य है या नहीं, अगर संस्थान दावा भी करें तो उसके बाद भी एक बार यूनिवर्सिटी grant कमीशन की website www.ugc.ac.in पर जाकर भी चेक किया जा सकता है। इसके बाद भी कोई दिक्कत आती हैं तो शिकायत यूजीसी को मेल ugcampc@gmail.com के जरिए भी आप जानकारी ले सकते हैं।
ये विश्वविद्यालय अब फर्जी
दिल्ली
- ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
- यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
- वोकेशनल यूनिवर्सिटी
- एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
- इंडियन इंस्टीट्यूशन आफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फार सेल्फ-इम्प्लायमेंट
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय
उत्तरप्रदेश
- गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रॉनिक काम्प्लेक्स होमियोपैथी
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद
- भारतीय शिक्षा परिषद, भारत भवन लखनऊ
और पढ़ें – यूजी डिग्रियों के लिए यूजीसी के नए नियम आज हो सकते हैं जारी, उससे पहले छात्र जान लें ये जरूरी बातें
वहीं कर्नाटक, केरल, पांडुचेरी, महाराष्ट्र की एक-एक और आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल की 2 यूनिवर्सिटी को भी फर्जी घोषित किया गया है।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
19 mins ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
39 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
1 hr agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
4 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: पटना में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा
6 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines