सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले एनसीईआरटी की कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक के विवादित चैप्टर पर स्वतः संज्ञान लेने के संबंध में अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने ने कहा, ‘हमें न्यायपालिका के प्रति सर्वोच्च सम्मान है. न्यायपालिका ने जो भी कहा है, उसका हम पूरी तरह पालन करेंगे. जो हुआ है उससे मैं अत्यंत व्यथित हूं और खेद व्यक्त करता हूं. जैसे ही यह मामला मेरी जानकारी में आया, मैंने तुरंत एनसीईआरटी को संबंधित पुस्तकों को वापस लेने के निर्देश दिए, ताकि वे आगे प्रसारित न हों. उन्हें वापस मंगाने के लिए आवश्यक कदम उठा लिए गए हैं.’
शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, ‘न्यायपालिका का अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था. जो घटना हुई है उसको हम गंभीरता से लेते हैं. NCERT के ऊपर इंक्वायरी किया जाएगा. जो भी व्यक्ति उस चैप्टर को बनवाने में संलग्न हैं उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. आगे ये गलती न हो, इसके लिए हम न्यायपालिका को आश्वस्त करते हैं.’ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NCERT पर इन्क्वारी की जाएगी, जिसने चैप्टर को शामिल किया उसपर कार्रवाई होगी.
यह भी पढ़ें: किस इजरायली ड्रोन से कांपता है पाकिस्तान? PM मोदी के दौरे में हो सकती है बड़ी डील
क्या है मामला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NCERT की कक्षा 8 के सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक में शामिल एक चैप्टर को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है. पाठ्यक्रम में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ और ‘मामूली से लेकर उच्च स्तर तक भ्रष्टाचार’ का उल्लेख किया गया है. किताब में न्यायपालिका की चुनौतियों के अंतर्गत ‘विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार’ और ‘लंबित मामलों के बोझ’ का जिक्र है.
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत की बेंच ने 25 फरवरी को स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा, ‘हम किसी को भी संस्था की अखंडता को धूमिल करने की इजाजत नहीं देंगे.’ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि बच्चों को यह पढ़ाना चौंकाने वाला है. जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने इसे संविधान की मूल संरचना के विरुद्ध बताया.
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
9 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
12 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
13 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
14 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
15 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines